8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: 19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्परोप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जीते 11 स्वर्ण समेत 12 पदक

19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्परोप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 11 स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: 19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्परोप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने जीते 11 स्वर्ण समेत 12 पदक

रायपुर. 19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्परोप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है, जिसमें 11 स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल हैं। उज्जैन में आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की 24 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में सिंगल रोप स्पीड इवेंट में अंडर-18 वर्ग में तुषार यादव ने स्वर्ण पदक जीता। स्पीड 3 मिनट इंडोरेंस में अंडर-18 वर्ग में रवि निर्मलकर ने स्वर्ण और तुमेश्वर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सिंगल रोप फ्री स्टाइल इवेंट के पुरुष अंडर-22 वर्ग में हिमांशु कश्यप और महिला वर्ग में पूर्णिमा निषाद ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। पदक विजेता खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ जंपरोप संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

फ्री स्टाइल में मेनका को स्वर्ण
महिला अंडर-18 वर्ग फ्री स्टाइल इवेंट में मेनका यादव ने और पुरुष वर्ग में हिमांशु मानिकपुरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष अंडर-18 सिंगल रोप डबल अंडर इवेंट में गगन देशमुख ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी इवेंट के अंडर-22 महिला वर्ग में भावना रज़क ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरुष अंडर-22 व्यक्तिगत इवेंट ट्रिपल अंडर इवेंट में गोपश चंदानी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी इवेंट में अंडर-18 वर्ष में हर्ष मानिकपुरी ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।