
Sports news: 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायपुर बॉस्केटबॉल टीमों की जीत से शुरुआत, बिलासपुर की दी मात
रायपुर. 23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा के अंतर्गत शनिवार को अंबिकापुर में बॉस्केटबॉल (बालक/बालिका अंडर-17), शतरंज (बालक/बालिका अंडर-14, 17, 19) और खो-खो (बालक/बालिका अंडर-19) स्पर्धा की शुरुआत हो गई। पहले दिन रायपुर संभाग की बालक-बालिका दोनों वर्गों की बॉस्केटबाल टीमें जीत से शुरुआत करने में सफल रहीं। रायपुर बालक टीम ने बिलासपुर की 50-28 से मात दी। वहीं, बालिका टीम ने भी बिलासपुर को ही 34-15 से हराकर पहली जीत हासिल की। बालक वर्ग के मैच में पहले क्वार्टर में रायपुर ने बिलासपुर पर 13-02 से और दूसरे क्वार्टर में 29-11 से बढ़त बना ली। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में बिलासपुर ने संघर्ष दिखाते हुए स्कोर 33-22 तक पहुंचाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। फिर अंतिम और चौथे क्वार्टर में रायपुर के खिलाडिय़ों ने आक्रामक खेल दिखाया और 50-28 से बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
खो-खो बालक-बालिका टीमें हारीं
खो-खो में रायपुर संभाग की बालक-बालिका दोनों वर्गों की टीमों की शुरुआत निराशाजनक रही। लीग कम नाकआउट पद्धपि से खेले गए बालिका वर्ग के पहले मैच में रायपुर को बिलासपुर ने 08-14 से हरा दिया। वहीं, बालक टीम को दुर्ग के हाथों 05-10 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
400 बालक-बालिका खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
राज्य स्पर्धा में तीन खेलों में पंाच संभागों के 400 बालक-बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें रायपुर जोन के 76 खिलाड़ी व 16 अधिकारी शामिल हैं। रायपुर दल के प्रबंधक अखिलेश दुबे व सहायक दल प्रबंधक उमेश ठाकुर हैं। स्पर्धा का उद्घाटन प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत ने किया।
Published on:
24 Sept 2023 01:22 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
