
Sports News: 6वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में रायपुर की सीनियर महिला टीम चैंपियन, फाइनल में बिलासपुर को दी मात
रायपुर. 6वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर महिला वर्ग में रायपुर की टीम विजेता रही। वहीं, पुरुष वर्ग में बिलासपुर ने बाजी मारी। रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किए गए राज्य स्पर्धा के महिला फाइनल में रायपुर ने बिलासपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, पुरुष फाइनल में बिलासपुर ने धमतरी जिला को 24-17 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इस स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन राज्य टीम में किया जाएगा, जो 5 से 18 जून तक पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विजेता खिलाडिय़ों को विधायक विकास उपाध्याय और महापौर एजाज ढेबर ने पुरस्कृत किया।
जूनियर वर्ग में महासमुंद व कोरबा की जीत
जूनियर बालक फाइनल में महासमुंद ने बिलासपुर को 24-00 से एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, बालिका वर्ग में कोरबा व बिलासपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें कोरबा ने बिलासपुर को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
Published on:
21 May 2023 12:38 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
