
Sports news: एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में भारत के दक्ष पाटिल और विवान सेमीफाइनल में
रायपुर. एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट कैटेगरी 2 में बुधवार को खेले गए बालक एकल क्वार्टरफाइनल में भारत के दक्ष पाटिल और विवान मिर्धा ने जीत हासिलकर सेमीफाइनल जगह पक्की कर ली। भिलाई स्थित बीएसपी कॉम्प्लेक्स में बालक एकल क्वार्टर फाइनल में दक्ष पाटिल ने प्रणीत रेड्डी को 4-6, 6-4, 4-1 रिटायर्ड से, नील केलकर ने स्वस्तिक मोहंती को 6-2, 6-1से और विवान मिर्धा ने प्रदनयेश शेलके को 7-5, 7-5से और आराध्य महासडे ने मनन राय को6-2, 6-1से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
छत्तीसगढ़ की ईशा शर्मा का सफर खत्म
बालिका एकल क्वार्टरफाइनल में छत्तीसगढ़ की एकमात्र चुनौती ईशा शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। ईशा शर्मा को सूर्याशी शेखावत ने 2-6, 3-6 से हराकर बाहर कर दिया। बालिका वर्ग के अन्य मैचों में पार्थसारथी मुंडे ने प्राची मालिक को 6-3, 6-1 से, अविपसा देउरी में रीत अरोरा को 4-6, 6-1, 4-6, 6-1, 6-0 से, आहन ने वृन्दीका राजपूत को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की। बालिका युगल में अविपशा देहुरी व सृष्टि किरण ने सुहानी पाठक व ईशा शर्मा को 6-3, 6-1 से और अहान व व्रंदिका राजपूत व्रंदिका व भगवत राजपूत ने रीत अरोड़ा व पार्थसारथी अरुण मुंधे को 6-3, 6-4 से हरा दिया।
बालक युगल में आराध्या व दक्ष आगे बढ़े
बालक युगल में आराध्या म्हासदे और दक्ष दीपक पाटिल ने संकल्प कुमार सहानी कुमार और ऋषिकेश माने को 6-2, 6-2 से और अहान मिश्रा व साई स्वास्तिक मोहंती ने प्रणीत रेड्डी व शौनक सुवर्णा को 7-5, 6-2 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। वरद पोल व वरद उंद्रे ने मायिन दिंगनकर व मनन स्वतंत्र राय को 7-5, 6-3 से और नील केलकर व आयुष पुजारी ने विवान मिर्धा व प्रदनीश शेल्के को 6-3, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की।
Published on:
27 Jul 2023 01:18 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
