
Sports news: एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में भारत की अहान ने जीता दोहरा खिताब
रायपुर. एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट कैटेगरी 2 में शुक्रवार को खेले गए बालिका एकल और युगल दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल कर भारत की अहान दोहरा खिताब जीतने में सफल रही। भिलाई स्थित बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में खेले गए बालिका एकल फाइनल में अहान ने पार्थसारथी अरुण मुंडे को 6-0, 6-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, बालिका युगल फाइनल में अहान अपनी जोड़ीदार के साथ व्रंदिका राजपूत ने शिवानी गुप्ते व सूर्यांशी शेखावत को 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया। इस स्पर्धा के विजेता व उपविजेता खिलाडिय़ों को छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के सह सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान और एटीएफ सुपरवाइजर प्रबीन नायक, दुर्ग टेनिस संघ के सचिव राजेश पाटिल सम्मानित किया।
बालक वर्ग में नील विजेता
बालक एकल फाइनल में भारत के नील केलकर ने आराध्य म्हासदे को 6-3, 6-0 से हराकर एकल ट्रॉफी जीत ली। वहीं, बालक युगल फाइनल में भी नील केलकर ने अपने जोड़ीदार आयुष पुजारी के र्साथ आराध्य म्हासदे व दक्ष दीपक पाटिल को 7-5, 6-4 से शिकस्त देकर दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया।
एशियन अंडर-16 टूर्नामेंट 1 से
छत्तीसगढ़ टेनिस संघ भारतीय संघ की मदद से अब एशियन अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 1 से 5 अगस्त को करने जा रहा है। यह स्पर्धा भी भिलाई स्थित बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में खेली जाएगी। इस स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड के लिए शुक्रवार की शाम 4 से 6 बजे तक साइन इन आयोजित किया गया, जिसमें 31 बालक और 24 बालिका खिलाडिय़ों ने साइन इन कराया। क्वालीफाइंग मैच शनिवार से खेले जाएंगे।
Published on:
29 Jul 2023 12:41 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
