
एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट: विवान मिर्धा ने किया उलटफेर, प्रथम वरीय प्रदन्येश शेल्के को हराया
रायपुर. एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में बुुधवार को बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गैर वरीय विवान मिर्धा ने प्रथम वरीय प्रदन्येश शेल्के को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 7-5, 1-6, 6-0 से हराकर बाहर कर दिया और अपनी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। रायपुर के जोरा स्थित अंतरराष्ट्रीय टेनिस स्टेडियम में 3 अप्रैल को खेले गए अन्य बालक क्वार्टर फाइनल के मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त वरद उन्द्रे ने हीत भीमशीभाई कंडोरिया को 6-2, 6-3 से, विवान बिदासरिया ने 7वें वरीय परांजय सिवाच को 6-2, 6-0 से, अर्श वाल्के ने छठी वरीयता प्राप्त ईशान सुदर्शन को 7-6(5), 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस स्पर्धा में गुरुवार को युगल फाइनल व एकल सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
बालक युगल में भी विवान-पंरजय जीते
बालक युगल सेमीफाइनल में विवान मिर्धा व परंजय सिवाच ने ईशान बदागी व ईशान सुदर्शन को 3-6, 6-4, 10-05 से और दूसरे सेमीफाइनल में विवान बिदासरिया और अभिउदय सिंह ने प्रदन्येश शेल्के व मनन स्वतंत्र राय को 6-3, 2-6, 10-05 से हराकर फानल में प्रवेश कर लिया।
बालिका वर्ग में प्रथम वरी श्रीनिति जीतीं
बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में प्रथम वरीय श्रीनिति चौधरी ने जाह्नवी तम्मिनीदी को 6-4, 6-0 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बना ली। अन्य मैचों में परिनिता कुट्टी वट्टाप्रम्बिल ने आद्या चौरसिया को 6-2, 7-6 (1) से, सृष्टि किरण ने मारिया पटेल (6) को 6-0, 6-1 से और हर्षा कार्तिक ओरुगंती ने धृति सैंड्रा बंटुपल्ली को 6-1, 6-2, 17-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
बालिका युगल: यशिता-सृष्टि आगे बढ़ीं
बालिका युगल क्वार्टर फाइनल में यशिता एरेती और सृष्टि किरण ने सानवी रविकांत राजू और मायरा टोपनो को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीनिति चौधरी व जाह्नवी तम्मिनीदी ने धृति सैंड्रा बंटुपल्ली और हर्षा कार्तिका ओरुगंती को 6-7(5), 6-3, 12-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
Published on:
04 Apr 2024 12:25 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
