14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट: चौथी वरीय वरद उन्द्रे ने विवान मिर्धा को किया बाहर

एशियन अंडर-१४ टेनिस टूर्नामेंट में गुरुवार को बालक एकल में चौथी वरीयता प्राप्त वरद उन्द्रे ने बुधवार को उलटफेर करने वाले विवान मिर्धा को हराकर बाहर कर दिया

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

एशियन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट: चौथी वरीय वरद उन्द्रे ने विवान को मिर्धा को किया बाहर

जीत हासिलकर वरद ने बालक एकल के फाइनल में बनाई जगह

रायपुर. एशियन अंडर-१४ टेनिस टूर्नामेंट में गुरुवार को बालक एकल में चौथी वरीयता प्राप्त वरद उन्द्रे ने बुधवार को उलटफेर करने वाले विवान मिर्धा को हराकर बाहर कर दिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रायपुर के जोरा स्थित मैदान में खेले गए बालक एकल सेमीफाइनल में वरद उन्द्रे ने विवान मिर्धा को 7-5, 4-6, 6-4 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में विवान बिदासरिया ने अर्श वाल्के को 7-6(5), 6-1, 5-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बालक युगल: विवान मिर्धा-परंजय की जोड़ी विजेता
बालक युगल फाइनल में विवान मिर्धा और परंजय सिवाच की जोड़ी खिताब जीतने में सफल रही। विवान व परंजय ने बालक युगल फाइनल में दूसरी वरीय विवान बिदासरिया व अभिउदय सिंह की जोड़ी को 3-6, 6-3, 10-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, बालिका युगल फाइनल में श्रीनिति चौधरी और जाह्नवी तम्मिनीदी ने यशिता रेती और सृष्टि किरण को 6-0, 6-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

बालिका एकल में श्रीनिति व हर्षा जीती
बालिका एकल में प्रथम वरीय श्रीनिति का विजय अभियान जारी है। पहले सेमीफाइनल में श्रीनिति चौधरी ने परिनिता कुट्टी को 3-6, 6-3, 10-2 से से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरे एकल सेमीफाइनल में हर्षा कार्तिक ओरुगंती ने ऋष्टि किरण को 3-1 (रिटायर्ड) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।