खेल

Sports News: कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी का कमाल, जीते दो स्वर्ण पदक

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की जूनियर बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर के साथ सीनियर वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2023
Sports News: कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी का कमाल, जीते दो स्वर्ण पदक

रायपुर. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की जूनियर बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जूनियर के साथ सीनियर वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। इसी के साथ ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ चंैपियनशिप में पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला वेटलिफ्टर होने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने 49 किग्रा भार वर्ग में भारतीय महिला टीम की ओर से जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग में हिस्सा लिया और सर्वाधिक 176 किग्रा वजन उठाकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 78 और क्लीन एंड जर्क में 98 किग्रा वजन उठाया। पदक जीतने पर प्रदेश की खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग बधाई दी है। ज्ञानेश्वरी के पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों, खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है।

वल्र्ड चैंपियनशिप में भी जीत चुकी पदक
ज्ञानेश्वरी यादव ने इससे पहले वल्र्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर चुकी है। हेराक्लिओन (ग्रीस) में आयोजित की गई वैश्विक स्पर्धा में ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान प्राप्तकर इतिहास रच दिया था।

Published on:
14 Jul 2023 08:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर