खेल

Sports news: जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता- सीनियर पुरुष वर्ग में प्रणय, करण और विशाल सुपर लीग में

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हो गया। स्पर्धा के पहले दिन सीनियर पुरुष वर्ग में प्रणय चौहान, करण मल्होत्रा, विशाल डेकाटे, हर्षित केडिया, सिद्धा, अर्जुन मल्होत्रा, ऋषभ नागवानी और लोकेश जांगड़े लीग मैचों में जीत हासिलकर सुपर लीग में जगह बना ली।

less than 1 minute read
Sep 21, 2023
Sports news: जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता- सीनियर पुरुष वर्ग में प्रणय, करण और विशाल सुपर लीग में

रायपुर. जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हो गया। स्पर्धा के पहले दिन सीनियर पुरुष वर्ग में प्रणय चौहान, करण मल्होत्रा, विशाल डेकाटे, हर्षित केडिया, सिद्धा, अर्जुन मल्होत्रा, ऋषभ नागवानी और लोकेश जांगड़े लीग मैचों में जीत हासिलकर सुपर लीग में जगह बना ली। सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में खेली जा रही इस स्पर्धा के महिला ग्रुप बी में आरना खोटले, आहना सिंह, हरीतिमा अग्रवाल, डा. स्वाति बांठिया ने सुपर लीग में जगह पक्की कर ली। इस स्पर्धा के आधार पर रायपुर जिला की टीम का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्पर्धा में हिस्सा लेगी।

यूथ अंडर-17 बालक में करण व यशवंत जीते

यूथ अंडर-17 ग्रुप ए बालक वर्ग में करण मल्होत्रा, यशवंत डेकाटे, नीति अग्रवाल, वरुण दत्त अग्रवाल आगे चल रहे हंै। ग्रुप बी में अर्जुन मल्होत्रा, एंड्र्यू, सिद्धा धुपड़ व श्रेष्ठ मिश्रा ने बढ़त बना ली है। बालिका ग्रुप ए में आरना खोटेले, वेन्या संगोड़े, लावण्या पांडे आगे चल रही हैं। वहीं, ग्रुप बी में हरीतिमा अग्रवाल, समाया पांडे और चेक कटारिया ने बढ़त बनाई।

यूथ अंडर-13 बालक श्रेष्ठ, तेजस आगे बढ़े

अंडर-13 ग्रुप ए बालक वर्ग में श्रेष्ठ मिश्रा, तेजस जादवानी, राघव तिवारी, आर्यन सिंह ने सुपर लीग में प्रवेश किया। वहीं, ग्रुप बी में कवीश कालाए, विहान अग्रवाल, विवान बैसवाड़े, अद्विक सेंगर अपने-अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं।

यूथ अंडर-19 वर्ग की स्पर्धा 26 से

जिला स्तरीय यूथ अंडर-19 व सब जूनियर वर्ग की स्पर्धा 26, 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस स्पर्धा में यूथ अंडर-15 और होप्स अंडर-11 बालक-बालिका वर्ग की स्पर्धा की खेली जाएगी।

Published on:
21 Sept 2023 12:48 am
Also Read
View All

अगली खबर