9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports News: गोंडवाना आल इंडिया टेनिस कप में गुजरात के धु्रव एकल व युगल दोनों वर्गों में विजेता

गोंडवाना ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में गुजरात के धु्रव हिरपरा ने एकल और युगल दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports News: गोंडवाना आल इंडिया टेनिस कप में गुजरात के धु्रव एकल व युगल दोनों वर्गों में विजेता

रायपुर. गोंडवाना ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में गुजरात के धु्रव हिरपरा ने एकल और युगल दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। 1 लाख इनामी राशि वाली इस स्पर्धा के एकल फाइनल में धु्रव ने ओडिशा के अमृतंजय मोहंती को दो सेटों तक चले मुकाबले में आसानी से 6-1, 6-2 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, युगल फाइनल में गुजरात के धु्रव ने अपने जोड़ीदार छत्तीसगढ़ के शौर्य माणिक के साथ मेजबान जोड़ी को हराकर दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया। स्पर्धा के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अवतार सिंह जुनेजा, सचिव सुशील बलानी और रुपेंद्र सिंह चौैहान ने दोनों वर्गों के विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।

युगल में तुषार व त्रिनाथ की जोड़ी हारी
युगल फाइनल में मेजबान तुषार मांडलेकर व त्रिनाथ की जोड़ी को धु्रव व अपने ही राज्य के शौर्य माणिक की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। धु्रव व शौर्य ने तुषार व त्रिनाथ की जोड़ी को दो सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।