7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports news: खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी स्पर्धा: रिकर्व में सेंटर रायपुर की माही प्रथम, कंपाउंड इवेंट में बीजापुर की ममता अव्वल

राज्य स्तरीय 10 का दम खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी स्पर्धा में साई सेंटर रायपुर की माही जांगड़े रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। वहीं, कोंडागांव की दक्ष यादव ने दूसरा और कुंती पोयम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports news: खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी स्पर्धा: रिकर्व में सेंटर रायपुर की माही प्रथम, कंपाउंड इवेंट में बीजापुर की ममता अव्वल

रायपुर. राज्य स्तरीय 10 का दम खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी स्पर्धा में साई सेंटर रायपुर की माही जांगड़े रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। वहीं, कोंडागांव की दक्ष यादव ने दूसरा और कुंती पोयम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित की गई राज्य स्पर्धा के कंपाउंड इवेंट में भी आदिवासी बालिकाओं का दबदबा रहा। बाजीपुर की ममता कोरसा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीजापुर की ही सुहासनी ने दूसरा और साई रायपुर की आर्या महोबिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा का उद्घाटन सांसद सुनील सोनी ने किया। इस दौरान उन्होंने तीरंदाज खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव मदद देने की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका समेत सभी पदाधिकारी और विभिन्न जिलोंं की खिलाड़ी व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

इंडियन राउंड में शिवतराई की तुलेश्वरी प्रथम
इंडियंन राउंड में शिवतराई की तुलेश्वरी खुसरो ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, साई रायपुर की क्षमा पिस्दा दूसरे और खेल अकादमी बिलासपुर की दिव्या यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

मैदान के लिए 2 लाख की मदद

समापन अवसर पर ओलंपियन, अर्जुन व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर कुंजरानी देवी, गीता रानी, सनामचा चानू, अर्जुन अवार्डी जूडो खिलाड़ी अकरम शाह, अनीता चानू व तोंबी देवी का सम्मान किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि विधायक बृजमोहन अग्रवाल और खेल संचालक श्वेता सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर तीरंदाजी मैदान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक देने मदद की भी घोषणा की।