16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports news: छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को मिली टेनिस अकादमी की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण…वीडियो भी देखें

छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को बुधवार को प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस अकादमी की सौगात मिल गई। इस अकादमी के दिसंबर तक खिलाडिय़ों के लिए खुलने के आसार हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports news: छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को मिली टेनिस अकादमी की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण...वीडियो भी देखें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को बुधवार को प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस अकादमी की सौगात मिल गई। इस अकादमी के दिसंबर तक खिलाडिय़ों के लिए खुलने के आसार हैं। रायपुर के लभांडी में नवनिर्मित टेनिस अकादमी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भूपेश वर्चुअल रूप से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान लोकार्पण किया। इसे 4 एकड़ में 17.75 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस अवसर पर अकादमी की सुविधाओं से संबंधित एक वीडियों की भी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के सचिव गुरुचरण सिंह होरा व खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ऐसी होगी हमारी टेनिस अकादमी
एरिया- 4 एकड़
बजट- 17.75 करोड़,
दर्शक क्षमता- 3000 (500वीआई गैलरी, मीडिया गैलरी)
विद्युत व्यवस्था-40000 वॉट क्षमता लाइट (1500 लक्स लेवल के प्रत्येक प्रेक्टिस कोर्ट अंतर्गत 4900 वॉट क्षमता लाइट 500 लक्स लेवल)
निर्बाध विद्युत प्रवाह के लिए 315 केवी के सब स्टेशन व आपातकालीन विद्युत प्रवाह के लिए 165 केवी क्षमता के डीजी सेट की व्यवस्था

स्टेडियम में यह खास
6 सिंथेटिक कोर्ट (एक मुख्य कोर्ट, 5 प्रैक्टिस कोर्ट)
टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए अल्ट्रा कुशन 9 लेयर सिंथेटिक सरफेस उपयोग किया गया।
वाहन पार्किंग क्षमता- 150 नग
अंतरराष्ट्रीय मानक अनुसार ब्रांड कास्टिंग सुविधा
खिलाडियों के लिए हॉस्टल भवन- कुल 46 नग रूम की व्यवस्था (92 खिलाडिय़ों की क्षमता और भोजन के लिए डायनिंग हॉल)