7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sports news: स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन सुपर -300 चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप का बड़ा उलटफेर, छठी वरीय कनाडा की मिशेल ली को दी शिकस्त

छत्तीसगढ़ की उदीयमान शटलर आकर्षि कश्यप ने बुधवार को स्पेन मास्टर्स सुपर 300 चंैपियनशिप में विश्व की 14वें नंबर की खिलाड़ी कनाडा की मिशेल ली को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

Sports news: स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन सुपर -300 चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप का बड़ा उलटफेर, छठी वरीय कनाडा की मिशेल ली को दी शिकस्त

रायपुर. छत्तीसगढ़ की उदीयमान शटलर आकर्षि कश्यप ने बुधवार को स्पेन मास्टर्स सुपर 300 चंैपियनशिप में विश्व की 14वें नंबर की खिलाड़ी कनाडा की मिशेल ली को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली। महिला एकल पहले दौर में विश्व की 43नंबर व गैर वरीय खिलाड़ी आकर्षी ने टूर्नामेंट में छठी वरीयता प्राप्त मिशेल ली के खिलाफ पहला सेट 12-21 से हराने के बाद शानदार वापसी की और अगले दो सेट में 21-15, 21-18 से जीत हासिलकर आकर्षि अगले दौर में जगह बना ली। आकर्षि ने 51 मिनट में कनाडाई खिलाड़ी को हराया।
श्रीकांत भी जीते
श्रीकांत ने एक घंटे पांच मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में थाईलैंड के सिथिकॉम थमासिन को 21-11, 25-27, 23-21 से मात दी।
सात्विक-चिराग ने बीच में छोड़ा मैच
पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पहले दौर का मैच बीच में ही छोड़ दिया।


इसे भी पढ़ें...
45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता : प्रदेश की मनीषी सिंह ने जीता रजत पदक

रायपुर. 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की मनीषी सिंह रजत पदक जीतने में सफल रहीं। गोवा में आयोजित की गई इस स्पर्धा में महिला एकल मास्टर सेमीफाइनल में मनीषी सिंह ने असम की युपु बोनी को 21-12, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। हालांकि, उसे फाइनल में राजस्थान की हिमानी पुनिया हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे मनीषी सिंह रजत पदक ही जीत सकीं। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में मनीषी सिंह ने तमिलनाडु की खिलाड़ी सीधे सेटों में 21-17, 21-18 से जीत हासिल की थी। रजत पदक जीतने के साथ ही मनीषी सिंह सिओल (साउथ कोरिया) में होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलने की पात्रता हासिल कर ली। अब मनीषी सिंह वल्र्ड चंैपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।