राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। राजधानी के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम आयोजित की गई इस स्पर्धा में कबीरधाम जिले के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रायपुर. राज्य स्तरीय पैरालंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। राजधानी के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम आयोजित की गई इस स्पर्धा में कबीरधाम जिले के खिलाडिय़ों ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, महासमुंद दूसरे और मेजबान रायपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। इस स्पर्धा में विभिन्न जिलों के लगभग 150 खिलाडिय़ों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन प्रदेश की टीम में किया गया, जो राष्ट्रीय स्पर्धा में उतरेगी।
स्पर्धा के समापन अवसर पर पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को रविंद्र सिंह प्रकाश इंडस्ट्रीज और संतोष रघुवंशी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पैरालंपिक एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सूरज यादव, सचिव डिकेश टंडन, उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह और सदस्य नीता डुमरे व खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस स्पर्धा का आयोजन छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स संघ ने किया। दो दिवसीय इस स्पर्धा में 150 खिलाडिय़ों के बीच 100 पैरा एथलेटिक्स के इवेंट हुए।