
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को जापान को हराकर ऑस्ट्रेलिया के पीछे ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारतीय टीम अगला मुकाबला रविवार को ग्रेट ब्रिटेन से होगा।
गुरमी सोढ़ी ने घोषणा
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के हर हॉकी खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.25 करोड़ रुपए मिलेंगे। इससे पहले, ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर पूरी टीम को 2.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई थी।
क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है हॉकी टीम
सोढ़ी ने कहा कि राज्य के 11 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। भारत टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया के पीछे ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। रविवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।
पुरुष हॉकी टीम ने लगाई एक स्थान छलांग
वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर—4 से 3 नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने नीदरलैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने ग्रुप चरण के पिछले दो मुकाबले में स्पेन और ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना को हराया था। वहीं नीदरलैंड ने कनाडा को 4-2 से हराया और ग्रेट ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम ने 2286.043 अंकों के साथ सुधार किया है जबकि नीदरलैंड 2267.322 लेकर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया 2628.515 अंक के साथ पहले और बेल्जियम 2606.499 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत 2223.458 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी।
Updated on:
31 Jul 2021 07:13 am
Published on:
31 Jul 2021 07:11 am
