
Tokyo Olympics 2020 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जापान के बीच पूल ए का मुकाबला खेला गया। पहले क्वॉर्टर में 12वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जारिए पहला गोल दागा। हरमनप्रीत का ओलंपिक में यह चौथा गोल था। भारत पहले क्वार्टर में जापान पर पूरी तरह से हावी रहा है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी शानदार शुरुआत की और 17वें मिनट में गोल दाग दिया। गुरजंत ने सिमरनजीत सिंह के पास पर मैदानी गोल किया। इसी के साथ भारत 2-0 से बढ़त बनाई।
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में जापान पर भारी पड़ा भारत
दूसरे क्वार्टर में जापान ने दम दिखाते हुए पहला गोल दागा। भारत के बीरेंदर लाकड़ा गेंद को रोक नहीं पाए और केंटा टनाका ने जापान के लिए इस मैच में अपना पहला गोल किया है। जापान के लिए यह गोल 19वें मिनट में किया गया। हालांकि पहले हाफ टाइम तक भारत 2-1 से बढ़त बना ली थी। जापान ने 31वें मिनट में गोल कर भारत की बराबरी कर की, लेकिन इसके तुरंत बाद भारत ने एक गोल दागते हुए 3-2 से बढ़त बनाई। भारत के लिए तीसरा गोल शमशेर ने किया। इसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में चौथा गोल किया। यह गोल 51वें मिनट में नीलकंड ने किया। गुरजंत ने इस मैच का दूसरा गोल दाकर भारत को 5-2 से लीड दिलाई। इसके बाद जापान ने एक गोल दागकर बढ़त को 5-3 कर दिया। लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने जापान को पूल ए के मुकाबले में 5-3 से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम पहले की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी थी।
इससे पहले जीते तीन मुकाबले
इससे पहले हॉकी में भारत का मुकाबला रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना से हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए थे। भारतीय टीम की इस ओलंपिक में ये तीसरी जीत थी। इससे पहले पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया था। इसमें भारत की ओर से दो गोल रुपिंदर पाल सिंह और एक गोल सिमरनजीत सिंह ने किया। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ मजबूती से खेली।
पुरुष हॉकी टीम ने लगाई एक स्थान छलांग
महिला हॉकी टीम की बजाय पुरुष टीम ओलंपिक में लगातार मुकाबले जीतकर एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर—4 से 3 नंबर पर पहुंच गई है। भारत ने नीदरलैंड को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत ने ग्रुप चरण के पिछले दो मुकाबले में स्पेन और ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना को हराया था जबकि नीदरलैंड ने कनाडा को 4-2 से हराया और ग्रेट ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।
भारतीय महिला हॉकी टीम को भी मिली पहली जीत
टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला आरयलैंड के खिलाफ हुआ। यह मुकाबलास जीतकर भारत की महिला हॉकी टीम ने इस ओलंपिक में अपनी जीत हासिल की। रानी रामपाल की इस टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद बनी हुई हैं। भारत की ओर से एकमात्र गोल 57वें मिनट में नवनीत ने किया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में पहले तीन मुकाबले हारने के बाद रैंकिंग में 12वें नंबर पर खिसक गई है। महिला टीम को ग्रुप चरण में नीरदलैंड, ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Updated on:
30 Jul 2021 04:59 pm
Published on:
30 Jul 2021 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
