
tokyo olympics 2020 टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन भारत के पुरुष तीरंदाज अतनु दास ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में ताइवान के यू चेंग डेंग को 6-4 से हराया। यह मुकाबला जीतकर वह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया के जिन्येक ओह से हुआ। इसमें उन्होंने जीत दर्ज की और अंतिम 8 में जगह बनाई। वहीं राउंड ऑफ 32 का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। एक समय दोनों खिलाड़ी 4-4 की बराबरी पर थे लेकिन अंतिम सेट में अतनु ने 26 के मुकाबले 28 अंक लेकर जीत हासिल की।
अंतिम 16 में पहला सेट हारे अतनु
वहीं अंतिम 16 के मुकाबले में अतनु पहला सेट हार गए थे। उन्होंने पहले सेट में 8, 8, 9 का स्कोर किया। पहले सेट में उनका कुल स्कोर 25 का रहा। वहीं कोरिया के जिन्येक ओह ने 8, 9, 9 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 26 का रहा। जिन्येक 2-0 से आगे हो गए। वहीं दूसरे सेट में अतनु ने वापसी की और दूसरा सेट बराबरी पर रहा। हालांकि जिन्येक के पास दूसरा सेट जीतने का मौका था। उन्होंने पहले दो तीरों में 9 और 10 पर निशाना लगाया। वहीं अतनु के तीनों निशाने 9 पर लगे, लेकिन कोरियाई तीरंदाज का आखिरी तीर 8 पर लगा और ये सेट 27-27 से बराबर रहा।
अतनु ने अंतिम 8 में बनाई जगह
तीरंदाज अतनु दास ने अंति 16 का मुकाबला जीत लिया और टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने पुरुष व्यक्तिगत के अंतिम 8 में जगह बना ली है। अतनु ने अंतिम 16 के मुकाबले में कोरिया के दिग्गज तीरंदाज जिन्येक ओह को मात दी। अतनु ने 6-5 से ये मैच अपने नाम किया। ये मुकाबला शूटआउट तक पहुंचा, जिसमें जिन्येक ओह ने 9 और अतनु पर 10 का स्कोर कर जीत हासिल की।
अतनु ने अंतिम 32 मुकाबला में भी किया शानदार प्रदर्शन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत के अतनु दास ने पुरुष व्यक्तिगत अंतिम-32 के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम 32 में उनका मुकाबला चीनी ताइपे के देंग यू चेंग से हुआ, जिसमें अतनु ने उन्हें 6-4 से हराया। अतनु दास ने पहले सेट में 27, दूसरे में 27, तीसरे में 28 , चौथे में 27 और पांचवें में 28 का स्कोर किया। वहीं देंग यू चेंग ने पहले सेट में 26, दूसरे सेट में 28, तीसरे में 26, चौथे में 28 और पांचवें में 26 का स्कोर किया। अतनु दास ने पहला, तीसरा और पांचवां सेट जीता।
Published on:
29 Jul 2021 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
