Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलंपिक के 7वें दिन हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत की पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना से हुआ। इस मुकाबले में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की। भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। भारतीय टीम की इस ओलंपिक में ये तीसरी जीत है। मुकाबले में भारत ने तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना पर 1-0 से बढ़त बनाई। ये गोल तीसरे क्वार्टर में आया। 43वें मिनट में किया गया ये गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आया। भारत की ओर से यह गोल वरुण कुमार ने किया। विष्णु का यह पहला ओलंपिक है। इससे पहले 41 मिनट में भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन रुपिंदर पाल सिंह इसमें गोल करने में नाकाम रहे।