9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कुल 4 करोड़ रुपए देगा BCCI, जानिए किसे मिलेगा कितना इनाम

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स के प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) भी बहुत खुश है। ऐसे में बीसीसीआई ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को नगद पुरस्कार देने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
olympic_medalist.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल जीते। इनमें से एक गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। ओलंपिक में मेडल जीतना सम्मान की बात है। टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स के प्रदर्शन से दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) भी बहुत खुश है। ऐसे में बीसीसीआई ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को नगद पुरस्कार देने का फैसला किया है।

पदक विजेताओं के लिए कुल 4 करोड़ का ऐलान
बीसीसीआई ने टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कुल चार करोड़ रुपये बांटे जाने का ऐलान किया है। जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक इतिहास में भारत को दूसरा व्यक्तिगत गोल्ड मेडल दिलाया। इसके साथ ही वह ट्रैक एवं फील्ड में सफलता हासिल करने वाले पहले एथलीट भी बन गए हैं।

यह भी पढें— Tokyo Olympics 2020: गांव का 'मोटा सरपंच' बना भारत का गोल्डन बॉय, जानिए नीरज चोपड़ा की सक्सेस स्टोरी

सिल्वर मेडल जीतने वालों को 50 लाख
शनिवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एक ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। इसमें सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 50—50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीते हैं। ऐसे में बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए का पुरस्कार देगा। वहीं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियो को 25—25 लाख रुपए देने का फैसला किया गया है। टोक्यो ओलंपिक में पहलवान बजरंग पूनिया, महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 : 7 साल की उम्र में शुरू की कुश्ती, ऐसे पूरा किया पिता का सपना, जानिए ओलंपिक तक का पूरा सफर

पुरुष हॉकी टीम को मिलेंगे 1.25 करोड़ रूपए
टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हॉकी में भारत ने 41 वर्षों बाद ओलिंपिक पदक जीता है। बीसीसीआई ने पुरुष हॉकी टीम को 1.25 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा के लिए एक करोड़ रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा, ‘नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धि को सम्मान देने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एक करोड़ रूपये का पुरस्कार देगा।'