30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: बॉक्सिंग में भारत को एक और झटका, पूजा रानी हारीं

Tokyo Olympics 2020: भारतीय बॉक्सर पूजा रानी को चीन की ली कियान से क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पूजा रानी का ओलंपिक का सफर खत्म हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 31 Jul 2021, 4:46 PM IST

pooja_rani-000_1.jpg

Tokyo Olympics 2020: बॉक्सिंग में शनिवार को भारत को एक और झटका लगा। 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की ली कियान से पूजा रानी हार गईं। पहले ही रांउड से ली लियान, पूजा रानी पर हावी हो गई थीं। पूजा रानी ने पहल ही राउंड 5—0 से हारीं। चीनी मुक्केबाज को पांचों रेफरी ने 10—10 अंक दिए। वहीं पूजा रानी को 9—9 अंक मिले। चीन की ली कियान दूसरे राउंड में भी शुरू से ही आक्रामक रही और पूरा रानी का वापसी करना मुश्किल हो गया।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020: महिला हॉकी टीम ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम

पिछले मुकाबले में इचरक चाईब को हराया
पूजा रानी ने बुधवार को 75 किलो मिडिलवेट कैटेगरी में अल्जीरिया के मुक्केबाज इचरक चाईब को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। राउंड—16 मुकाबले में उन्होंने इचरक चाईब को 5—0 से शिकस्त दी थी। पूजा रानी इस मैच में अल्जीरिया के मुक्केबाज पर इस कदर हावी रही थी कि पांचों जजों ने उन्हें 30—30 अंक दिए थे, जबकि इचरक चाईब को पहले जजों ने 26 और 27—27 अंक दिए थे।

यह खबर भी पढ़ें:—tokyo olympics 2020 : ओलंपिक स्वर्ण जीतने पर पुरुष हॉकी खिलाड़ी को मिलेंगे 2.25 करोड़ रुपए

भारत को एक दिन में बॉक्सिंग में मिले दो करारे झटके
पूजा रानी से पहले मेडल की उम्मीद अमित पंघाल (Amit Panghal) भी अपना मैच हार गए। पिछले चार वर्षों में अमित पंघाल (52 किग्रा) का प्रदर्शन इतना शानदार रहा है कि किसी को भी उनके हारने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन शनिवार को उन्हें अपने करियर के पहले बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा और दुर्भाग्य से यह ओलंपिक के दौरान हुआ। दुनिया के नंबर एक फ्लाइवेट मुक्केबाज पंघाल का करियर इतने दबदबे वाला रहा है कि ऐसा शायद पहले कभी हुआ ही नहीं था।