
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के एथलीट्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब ओलंपिक खेलों के समापन में सिर्फ दो दिन शेष हैं। भारत की झोली में अब तक 5 मेडल आ चुके हैं। 5 मेडल जीतकर भारत ने ओलंपिक में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए सबसे सफल ओलंपिक साबित हो सकता है। भारत के पास अभी भी कुछ पदक जीतने के मौके हैं। आज भारत को तीन मेडल और मिल सकते हैं। इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के एथलीट्स ने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने 6 मेडल अपने नाम किए थे।
आज इनसे पदक की उम्मीद
भारत के तीन एथलीट्स टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक के लिए मुकाबला खेलेंगे। गोल्फ में अदिति अशोक कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक वह तीसरे स्थान स्थान पर चल रही हैं। वहीं भाला फेंक में आज नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबला खेलेंगे। उनसे गोल्ड की उम्मीद की जा रही हैं। वहीं रेसलर बजरंग पुनिया पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग में आज अपना कांस्य मुकाबला खेलेंगे। अगर ये तीन मेडल भारत की झोली में आ जाते हैं तो 8 मेडल हो जाएंगे, जो उसका ओलंपिक के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में अब तक इन्होंने जीते मेडल
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए सबसे पहला मेडल वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता। उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था। इसके बाद बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बॉक्सर लवलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। लवलीना 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेनेली से हार गई थीं, लेकिन उन्होंने कांस्य अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भारत के पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया। रवि ने 57 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में ये पदक हासिल किया।
पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद जीता पदक
वहीं भारत की हॉकी टीमों ने भी टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि महिला हॉकी टीम कांस्य का मुकाबला हार गई, लेकिन भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक मेडल जीता। पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत को हॉकी में इससे पहले 1980 के मॉस्को ओलंपिक में मेडल मिला था। तब उसने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।
यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 : सेमीफाइनल में हाजी एलियेव से हारे बजरंग पूनिया, अब कांस्य पदक के लिए लड़ेंगे
लंदन ओलंपिक 2012 में भारत ने जीते थे 6 मेडल
इससे पहले भारत ने सबसे ज्यादा पदक 2012 लंदन ओलंपिक में जीते थे। लंदन ओलंपिक में भारत ने दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। इसमें 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गगन नारंग को ब्रॉन्ज मेडल मिला था। वहीं विजय कुमार को 25 रेपिड फायर पिस्टल में सिल्वर मेडल मिला था। बैडमिंटन में साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। बॉक्सिंग में मैरी कॉम ने ब्रॉन्ज हासिल किया था। वहीं कुश्ती में योगेश्वर दत्त को ब्रॉन्ज और सुशील कुमार को सिल्वर मेडल मिला था।
Updated on:
07 Aug 2021 07:42 am
Published on:
07 Aug 2021 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
