13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम ने किया जीत से आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

Tokyo Olympics 2020: अब रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पूल मैच में मेजबान टीम जापान को 5—3 से हराया।

2 min read
Google source verification
hockey.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रनही। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया। हॉकी प्रतियोगिता के पूल ए के अपने पहले मैच में भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3—2 से हराया। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। अब रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पूल मैच में मेजबान टीम जापान को 5—3 से हराया। भारत के रुपिंदर और हरमनप्रीत ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। रुपिंदर ने एक और हरमनप्रीत ने दो गोल दागे। मैच के दौरान पहले क्वार्टर के बाद भारत ने बढ़त बनाए रखी और न्यूजीलैंड को हरा दिया।

रुपिंदर और हरमनप्रीत रहे जीत के हीरो
न्यूजीलैंड के साथ पहले मैच में रुपिंदर और हरमनप्रीत भारत की जीत के हीरो रहे। रुपिंदर ने जहां मैच के 10वें मिनट में गोल किया तो हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोलकर भारत को जीत की ओर अग्रसर किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बना ली जो मैच के अंत तक कायम रही। पूल-ए में अब भारत का अगला मैच आस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: रैंकिंग राउंड में भारतीयों पुरुष तीरंदाजो का प्रदर्शन निराशाजनक

न्यूजीलैंड से मिली कड़ी टक्कर
हॉकी के पहले मैच में न्यूजीलैंड भले ही हार गई लेकिन उसने इस मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी। न्यूजीलैंड टीम के रसेल ने मैच के छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर से गोल कर न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई। इसके 4 मिनट बाद ही भारत के रुपिंदर ने पेनल्टी स्ट्रोक से मैच में भारत को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। वहीं हरमनप्रीत सिंह ने मैच के दूसरे क्वार्टर में भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके 7 मिनट बाद ही हरमनप्रीत ने एक और गोल किया और भारत 3-1 से आगे हो गई। भारत को दोनों ही गोल पेनल्टी कार्नर से मिले।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: विनेश फोगाट ने कहा-क्या फिजियो के लिए डिमांड करना अपराध है?

डिफेंस भी रहा मजबत
मैच के 43वें मिनट में न्यूजीलैंड ने एक और गोल किया और मैच में वापसी की कोशिश की। हालांकि भारत का डिफेंस भी मजबूत रहा और इसी वजह से भारत यह मैच 3-2 से जीत गई। भारत के ग्रुप में जापान, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन और अर्जेंटीना भी है। इन टीमों के साथ भारत को अगले कुछ दिनों में मुकाबला करना है। ओलंपिक हॉकी के इतिहास में भारत 8 गोल्ड मेडल के साथ सबसे सफल देश है।