खेल

Tokyo Olympics 2020: बॉक्सर लवलीना ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ मेडल किया पक्का

Tokyo Olympics 2020: लवलीना ने पहला राउंड जीत लिया है। लवलीना ने 3-2 से ये राउंड जीता है। पहला राउंड बेहद करीब रहा था। दूसरे राउंड में लवलीना हावी रहीं।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 9:36 AM IST
lovlina_2.png

Tokyo Olympics 2020: भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का महिला 69 किलो क्वार्टर फाइनल में मुकाबला चीनी ताइपे निएन चिन चेन से हुआ। पहले राउंड में लवलीना ने 3—2 से बढ़त बनाई। लवलीना ने पहला राउंड जीत लिया है। लवलीना ने 3-2 से ये राउंड जीता है। पहला राउंड बेहद करीब रहा था। दूसरे राउंड में लवलीना हावी रहीं। उन्होंने उन्होंने दूसरा राउंड 5-0 से अपने नाम किया। वह जीत के करीब हैं। लवलीना ने यह मुकाबला जीत लिया है और सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है। उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। लवलीना ने महिला 69 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से मात दी।

राउंड ऑफ 16 जीत पहुंची थीं क्वार्टर फाइनल में
इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के पांचवें दिन महिला मुक्केबाजी में भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने मुकाबला जीतकर भारत के लिए मेडल की आस जगाई। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने राउंड ऑफ 16 में जर्मनी की एपेट्ज नेदिन को हरा दिया। लवलीना ने यह मुकाबला 3-2 से जीता। यह मैच जीतकर लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया और अब वह मेडल से बस एक जीत दूर हैं। इस मैच का पहला राउंड लवलीना के नाम रहा। लवलीना ने पहला सेट 3-2 से जीता। भारत की लवलीना बोरगोहेन ने जर्मनी की एपेट्ज नेदिन पर बढ़त बनाई। लवलीना ने दूसरा राउंड भी 3-2 से जीता।

ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली असम की पहली बॉक्सर
24 वर्षीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन असम के एक छोटे से गांव से हैं। उन्होंने छोटे से गांव से ओलंपिक तक का सफर तय किया है। लवलीना असम के गोलाघाट जिले की सरुपथर विधानसभा के छोटे से गांव बरोमुखिया की निवासी हैं। उनके गांव की आबादी मात्र 2 हजार आबादी है। लवनीला असम की पहली बॉक्सर हैं, जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। वहीं लवलीनास दो बार विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। लवलीना बोरगोहेन टोक्यो ओलंपिक में 69 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रही हैं।

यह भी पढ़ें—tokyo olympics 2020 बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम

Updated on:
30 Jul 2021, 9:36 AM IST
Published on: