17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo olympics 2020: बॉक्सिंग में बड़ा झटका, कांटे की लड़ाई में हारीं मैरीकॉम

Tokyo olympics 2020: पहला राउंड हारने के बाद एमसी मैरीकॉम ने दूसरे राउंड में वापसी की, लेकिन तीसरे राउंड में मैरीकॉम को हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Google source verification
mary_kom2.png

Tokyo olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन बॉक्सिंग में आज महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का महिला 51 किलो अंतिम-16 में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से मुकाबला हुआ। इस मुकाबले के पहले राउंड में मैरीकॉम हार गईं। पहला राउंड वह 1—4 से हार गईं। पहला राउंड हारने के बाद एमसी मैरीकॉम ने दूसरे राउंड में वापसी की। दूसरे राउंड में उन्होंने वालेंशिया को 3-2 से हराया। पहले राउंड में मैरीकॉम थोड़ा डिफेंसिव खेलीं, लेकिन दूसरे राउंड में वह आक्रामक रहीं। तीसरे राउंड में मैरीकॉम को हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सिंग में यह भारत को बड़ा झटका लगा है। मैरीकॉम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

मैरीकॉम ने जीत से किया था आगाज

इससे पहले एमसी मैरी कॉम ने टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम का पहला मुकाबला डोमिनिका की मिगुएलिना हर्नांडेज से हुआ। इसमें मैरीकॉम ने शानदार जीत दर्ज की। मैरीकॉम ने महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग में बॉक्सिंग के राउंड ऑफ 32 का मुकाबला 4-1 से जीता। पहले राउंड में मैरीकॉम ने अपनी एनर्जी को बचाकर रखने के साथ मौका मिलने पर ही विरोधी मुक्केबाज पर हमले किए। वहीं दूसरे राउंड में मैरीकॉम का रुख थोड़ा आक्रामक रखा। हालांकि विरोधी मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में मैरीकॉम को कड़ी टक्कर दी। दूसरे राउंड में दोनों खिलाड़ियों के अंक बराबर रहे। दूसरे राउंड में मैरीकॉम को 10-10 अंक मिले और डॉमिनिक रिपब्लिक की बॉक्सर को भी 10-10 अंक मिले।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: बॉक्सर सतीश मेडल से एक जीत दूर, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सतीश भी पहुंचे क्वार्टर फाइनल में
मैरीकॉम से पहले आज पुरुषों के बॉक्सिंग मुकाबले में भी भारत को जीत मिली। सुबह भारतीय बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किलो वर्ग के अंतिम-16 के मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को मात दी। उन्होंने 4-1 से ये मुकाबला अपने नाम किया। सतीश ने पहला राउंड 5-0, दूसरा और तीसरा 4-1 से जीता। इस जीत के साथ सतीश कुमार अंतिम 8 में पहुंच गए हैं। वह मेडल जीतने से एक कदम दूर हैं। पुरुष प्लस 91 किलो वर्ग के अंतिम-16 के मुकाबले में सतीश शुरुआत से ही जमैका के रिकार्डो ब्राउन पर भारी रहे। बॉक्सिंग में पुरुष प्लस 91 किलो वर्ग के अंतिम-16 के मुकाबले का पहले राउंड में सतीश कुमार आगे रहे। पांचों जज ने उन्हें 10-10 अंक दिए। वहीं सतीश कुमार ने दूसरा राउंड भी अपने नाम किया। उन्होंने 4-1 से ये राउंड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 मेडल के करीब पहुंचे तीरदांज अतनु, अंतिम 8 में किया प्रवेश