8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympic 2020 : सीमा का निराशाजनक प्रदर्शन, फाइनल में जाने का अभी भी मौका

Tokyo Olympic 2020 : भारतीय एथलीट सीमा पुनिया ने इस क्वालिफिकेशन में राउंड में छठा स्थान हासिल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
seema_punia.jpg

नई दिल्ली। Tokyo Olympic 2020 : की महिला डिस्कस थ्रो क्वालिफिकेशन ग्रुप-ए में भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। भारतीय एथलीट सीमा पुनिया ने इस क्वालिफिकेशन में राउंड में छठा स्थान हासिल किया है। उनका थ्रो 60.57 मीटर का रहा। पहले स्थान पर क्रोएशिया की सांद्रा परकोविक हैं।

ग्रुप ए का क्वालिफिकेशन राउंड खत्म
डिस्कस थ्रो में ग्रुप ए का क्वालिफिकेशन राउंड खत्म हो गया है। इसमें भारत की सीमा पूनिया छठे स्थान पर रहीं। उनका थ्रो 60.57 मीटर का रहा। पहले स्थान पर क्रोएशिया की सांद्रा परकोविक हैं। उनका थ्रो 63.75 मीटर का था। अब इसके बाद ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड होगा, जिसमें भारत की कमलप्रीत कौर शिरकत करेंगी। दूसरे ग्रुप के परिणाम के बाद ही तय होगा कि फाइनल में कौन एथलीट पहुंचेंगे।

तीसरे प्रयास में 60 मीटर से कम का थ्रो
सीमा पूनिया ने पहले प्रयास में मार्किंग एरिया से काफी दूर थ्रो किया है। अगर वो लीगल थ्रो होता तो करीब 55 मीटर की दूरी तय करता। दूसरे प्रयास में सीमा पूनिया ने 60.57 मीटर का थ्रो किया और तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन तीसरे प्रयास में उनका थ्रो 58.93 मीटर रहा। इस तरह से सीमा पूनिया डिस्कस थ्रो में छठे स्थान पर रहीं।

15 एथलीट ले रहे हैं हिस्सा
डिस्कस थ्रो में 15 एथलीट हिस्सा ले रही हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए थ्रो की दूरी 64 मीटर होनी चाहिए या कम से कम 12 बेस्ट एथलीट फाइनल के लिए प्रवेश करेंगी।