2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: कुश्ती में बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर 1 विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हारीं, ब्रॉन्ज की उम्मीद कायम

Tokyo Olympics 2020 :दुनिया की नंबर-1 भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की पहलवान वैनेसा क्लाडजिंस्कया ने हरा दिया है।

2 min read
Google source verification
vinesh_phogat-3.jpg

Tokyo Olympics 2020 : दुनिया की नंबर-1 भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और रूस की वैनेसा क्लाडजिंस्कया (Vanesa Kaladzinskaya) के बीच 53 किलो भारवर्ग का क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। पहले राउंड में विनेश फोगाट रूस की पहलवान से 2-5 से पिछड़ गई। जीतने के समय Vanesa ने Vinesh के खिलाफ 7-3 की बढ़त बना रखी थी। इसी दबाव ने Vinesh को आक्रामक होने पर मजबूर किया। लेकिन दांव उल्टा पड़ गया और बेलारूस की पहलवान ने उन्हें ही चित कर मुकाबला 9-3 से जीत लिया। अब Vinessh को Vanesa के फाइनल में पहुंचने तक का इंतजार करना होगा ताकि वे कांस्य पदक के लिए रेपचेज राउंड में उतर सकें।

यह खबर भी पढ़ें:—Tokyo Olympics 2020: Tokyo Olympics 2020: भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंंपिक पदक जीता, ब्रोंज मेडल मैच में जर्मनी को हराया

सोफिया मैगडेलेना को हराकर की थी जीत की शुरुआत
दुनिया की नंबर-1 भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)(53 किलो भार वर्ग) ने गुरुवार को ओलंपिक में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इस मुकाबले में उन्होंने स्वीडन की सोफिया मैगडेलेना मैटसन (Sofia Magdalena Mattsson) को 7—1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल मुकाबले में मात्र 2 मिनट में हारे भारतीय पहलवान दीपक

मेडल की उम्मीद कायम
भारतीय रेसलर पिछले तीन ओलंपिक खेलों से पदक जीतते आ रहे हैं। इस बार टोक्यो में वर्ल्ड नंबर-1 विनेश फोगाट से पदक जीतने की उम्मीद कायम है। विनेश 53 किलो भारवर्ग में भारतीय चुनौती पेश कर रही हैं। वह 2016 के रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान उनका घुटना फ्रैक्चर हो गया था और वह कराहते हुए मैट से लौटी थीं।

रेपचेज में अंशु मलिक हारी
टोक्यो 2020 में महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग में भारत को तब निराशा हाथ लगी, जब अंशु मलिक अपना कांस्य पदक के लिए रेपचेज राउंड का पहला ही मुकाबला रूस की Valeria KOBLOVA से 5-1 से हार गईं। इसी के साथ उनका टोक्यो 2020 में अभियान खत्म हो गया।

Story Loader