Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन भारतीय पहलवान रवि ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया। वहीं दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल में निराश किया। दीपक टोक्यो ओलंपिक के 13वें दिन क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे। क्वार्टर फाइनल में दीपक का फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किग्रा वर्ग में मुकाबला चीन के जुशेन लिन से हुआ था, जिसमें दीपक ने 6-3 से जीत हासिल की थी। वहीं सेमीफाइनल में उनका मुकाबला अमरीका के डेविड मॉरिस टेलर से हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में दीपक ने निराश किया और वह मात्र 2 मिनट में ही यह मुकाबला हार गए।