scriptTokyo Paralympics 2020: यहां जानिए भारत का पूरा शेड्यूल, 54 पैरा एथलीट्स दिखाएंगे दमखम | Patrika News
खेल

Tokyo Paralympics 2020: यहां जानिए भारत का पूरा शेड्यूल, 54 पैरा एथलीट्स दिखाएंगे दमखम

Tokyo Paralympics 2020: भारत की ओर से इस बार 54 खिलाड़ियों का दल टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेगा। इसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, पैरा कैनोइंग, तैराकी, पावरलिफ्टिंग और ताइक्वांडो जैसे खेल शामिल हैं।

Aug 24, 2021 / 12:07 pm

Mahendra Yadav

tokyo_paralympics_.png
Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें भारत ने एक गोल्ड मेडल सहित कुल 7 मेडल जीते। अब टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय पैरा एथलीट्स अपना दमखम दिखाएंगे। 25 अगस्त से पैरालंपिक खेलों में भारत के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन 5 सितंबर तक होगा। भारत की ओर से इस बार 54 खिलाड़ियों का दल टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेगा।
इन खेलों में हिस्सा लेंगे भारतीय पैरा एथलीट्स
इस बार भारत के पैरा एथलीट्स अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, पैरा कैनोइंग, तैराकी, पावरलिफ्टिंग और ताइक्वांडो शामिल हैं। रियो पैरालंपिक 2016 के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु पैरालिंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय ध्वजवाजहक होंगे। तो जानते हैं कि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा।
25 अगस्त
टेबल टेनिस- व्यक्तिगत सी3 इवेंट: सोनलबेन पटेल
टेबल टेनिस- व्यक्तिगत सी4 इवेंट: भावना पटेल

27 अगस्त
तीरंदाजी- पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट: हरविंदर सिंह, विवेक चिकारा
तीरंदाजी- पुरुषों का व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट: राकेश कुमार, श्याम सुंदर स्वामी
तीरंदाजी- महिलाओं का व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट: ज्योति बालियान
तीरंदाजी- मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट: ज्योति बालियान
पावर लिफ्टिंग- पुरुषों का 65 किलोग्राम इवेंट: जयदीप देशवाल
पावर लिफ्टिंग- महिलाओं का 50 किलोग्राम इवेंट: सकीना खातून
स्विमिंग- 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले SM7: सुयश जाधव
28 अगस्त
एथलेटिक्स- पुरुषों का जेवलिन थ्रो F57 इवेंट: रणजीत भाटी

यह भी पढ़ें— Tokyo Paralympics 2020: आज उद्घाटन समारोह के साथ होगी खेलों की शुरुआत, क्रिकेटर्स ने भी बढ़ाया पैरा एथलीट्स का मनोबल

tokyo_paralympics_2.png
29 अगस्त
एथलेटिक्स- पुरुषों का डिस्कस थ्रो F52: विनोद कुमार
एथलेटिक्स- पुरुषों का हाई जंप T47 इवेंट: निषाद कुमार, राम पाल

30 अगस्त
एथलेटिक्स- पुरुषों का डिस्कस थ्रो F56: योगेश कठूनिया
एथलेटिक्स- पुरुषों का जेवलीन थ्रो F46: सुंदर सिंह गुर्जर, अजीत सिंह, देवेंद्र झाझरिया
एथलेटिक्स- पुरुषों का जेवलीन थ्रो F64: सुमित अंटिल, संदीप चौधरी
निशानेबाजी- 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1, पुरुषों का राउंड वन इवेंट: स्वरूप महावीर उन्हालकर, दीपक सैनी
निशानेबाजी- 10 मीटर एयर राइफल SH1, महिलाओं का राउंड 2: अवनि लेखरा
31 अगस्त
एथलेटिक्स- पुरुषों का हाई जंप T63 इवेंट: शरद कुमार, मरीयप्पन थंगावेलू, वरुण सिंह भाटी
एथलेटिक्स- महिलाओं की 100 मीटर रेस: सिमरन
एथलेटिक्स- महिलाओं का शॉट पट F34 इवेंट: भाग्यश्री माधवराव जाधव
निशानेबाजी- 10 मीटर एयर पिस्टल SH1, पुरुषों का P1 इवेंट: मनीष नरवाल, दीपेंदर सिंह, सिंहराज
निशानेबाजी- 10 मीटर एयर पिस्टल SH1, महिलाओं का P2 इवेंट: रूबीना फ़्रांसिस
यह भी पढ़ें— टोक्यो पैरालंपिक 2020 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे अफगानिस्तान के एथलीट, टूटे सपने

1 सितंबर
एथलेटिक्स- पुरुषों का क्लब थ्रो F51 इवेंट: धरमबीर नैन, अमित कुमार सरोहा
बैडमिंटन- पुरुष सिंगल्स SL3: प्रमोद भगत, मनोज सरकार
बैडमिंटन- महिला सिंगल्स SU5: पलक कोहली
बैडमिंटन- मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5: प्रमोद भगत और पलक कोहली

2 सितंबर
एथलेटिक्स- पुरुषों का शॉट पट F35 इवेंट: अरविंद मालिक
बैडमिंटन- पुरुष सिंगल्स SL4: सुहास ललिनाकरे यथिराज, तरुण ढिल्लों
बैडमिंटन- पुरुष सिंगल्स SS6: कृष्ण नगर
बैडमिंटन- महिला सिंगल्स SL4: पारुल परमार
बैडमिंटन- महिला डबल्स SL3-SU5: पारुल परमार और पलक कोहली
पैरा-कैनोईंग- महिलाओं का VL2 इवेंट: प्राची यादव
ताइक्वांडो- महिलाओं का K44-49 किलोग्राम इवेंट: अरुणा तंवर
निशानेबाजी- 25 मीटर पिस्टल SH1, मिक्स्ड P3 इवेंट: आकाश और राहुल जाखड़
3 सितंबर
एथलेटिक्स- पुरुषों का हाई जंप T64 इवेंट: प्रवीण कुमार
एथलेटिक्स- पुरुषों का जेवलीन थ्रो F54: टेक चंद
एथलेटिक्स- पुरुषों का शॉट पट F57: सोनम राणा
एथलेटिक्स- महिलाओं का क्लब थ्रो F51 इवेंट: एकता भयान, कशिश लाकरा
स्विमिंग- 50 मीटर बटरफ़्लाई S7: सुयश जाधव, निरंजन मकुंदन
निशानेबाजी- 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1, पुरुष इवेंट: दीपक सैनी
निशानेबाजी- 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1, महिला इवेंट: अवनि लेखरा
4 सितंबर
एथलेटिक्स- पुरुषों का जेवलीन थ्रो F41 इवेंट: नवदीप सिंह
निशानेबाजी- 10 मीटर एयर राइफल प्रोन, मिक्स्ड R3: दीपक सैनी, सिद्धार्थ बाबू, अवनि लेखरा
निशानेबाजी- 50 मीटर पिस्टल SH1, मिक्स्ड P4 इवेंट: आकाश, मनीष नरवाल, सिंहराज

Home / Sports / Tokyo Paralympics 2020: यहां जानिए भारत का पूरा शेड्यूल, 54 पैरा एथलीट्स दिखाएंगे दमखम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो