
Tokyo Paralympics 2020 में शुक्रवार को भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत के लिए शूटिंग में अवनि सिंह ने ब्रॉन्ज और हाई जंप में प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता। अब आर्चरी में भारत के लिए हरविंदर सिंह ने भारत के लिए 13वां पदक जीता है। दरअसल, उन्होंने आर्चरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वह इन खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने शूटऑफ में ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया के खिलाड़ी को 6-5 से मात दी।
दोनों खिलाड़ी पांच सेट के खेल के बाद 5-5 से बराबरी पर थे। इसके बाद शूट ऑफ शुरू हुआ। किम ने आठ पर निशाना लगाया वहीं हरविंदर सिंह ने 10 पर निशाना लगाया और मेडल अपने नाम किया।
डेंगू ने बदल कर रख दी थी जिंदगी
जकार्ता एशियन गेम्स 2018 की पैरा तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हरविंदर सिंह ने 21वें वरीय के तौर पर क्वालीफाई किया था। मध्यम वर्ग किसान परिवार के सिंह जब डेढ़ साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था और स्थानीय डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लगाया जिसका गलत असर हुआ और तब से उनके पैरों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया।
शुक्रवार को हरविंदर ने खेले 5 मुकाबले
हरविंदर ने शुक्रवार को एक दिन में पांच मुकाबले खेले। उन्होंने दिन की शुरुआत में दुनिया के 23वें इटली के स्टेफानो ट्राविसानी को मात देकर की। सिंह ने शूटआउट में 6-5 (10-7) से जीत हासिल की। इसके बाद अगले राउंड में उन्होंने ROC के बातो सिडेनडरहजहेव को मात दी। दो बेहद ही करीबी मुकाबलों के तीसरे राउंड में जर्मनी के मेक सजारसजेवस्की को 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 30 साल का यह तीरंदाज सेमीफाइनल में अमरीका के केविन माथर से हार गया था। केविन ने हरविंदर सिंह को 4-6 से हराया था।
Updated on:
03 Sept 2021 06:39 pm
Published on:
03 Sept 2021 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
