31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Paralympics 2020 : बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड, भारत को पैरालंपिक में चौथा स्वर्ण पदक

Tokyo Paralympics 2020 : भारतीय शटलर प्रमोद भगत ने पैरालंपिक में बैडमिंटन में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथल को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसी के साथ पैरालंपिक में भारत के 4 स्वर्ण पदक हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Sep 2021, 7:21 PM IST

parmod_bhagat.jpg

Tokyo Paralympics 2020 : पुरुष सिंगल एसएल-3 बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड मेडल का मुकाबला भारत के प्रमोद भगत और ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथल के बीच खेला गया। प्रमोद भगत शुरू शुरुआत से डेनियल बेथल पर हावी हो गए थे। पहला अंक डेनियल बेथल ने चुराया, लेकिन इसके बाद प्रमोद भगत ने जोरदार वापसी की और बेथल को उबरने ही नहीं दिया। प्रमोद भगत ने गोल्ड मेडल का पहला मैच 21-14 के अंतर से जीता।

दूसरे राउंड में बेथल ने बनाई बढ़त
दूसरे राउंड में डेनियल बेथल ने पहले राउंड की तरह पहला प्वाइंट हासिल किया। इसके बाद ब्रिटेन के शटलर ने पहले 4-1, 7-2 और फिर 11-4 से बढ़त बनाई। इसके बाद भारतीय शटलर प्रमोद भगत जोरदार वापसी की और स्कोर पहले 12-8 और फिर 13-11 पर ले आए। दूसरे शेट दोनों के बीच कड़ा मुकाबला चला। कुछ समय बाद प्रमोद भगत स्कोर को 17-15 पर ले आए। कांटे के मुकाबले में प्रमोद भगत ने उलटफेर करते हुए स्कोर 19-17 कर दिया और भारत के लिए पैरालंपिक में चौथा गोल्ड मेडल जीता।