2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2021 में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले टॉप-3 गेंदबाज

साल 2021 समापन की ओर है। ऐसे में हर क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए इच्छुक रहते हैं कि किस खिलाड़ी ने इस साल दमदार प्रदर्शन किया तो किस खिलाड़ी ने खराब प्रदर्शन किया। यह साल T20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद खास रहा| क्योंकि इस साल आईसीसी t20 विश्व कप के दौरान एक नया चैंपियन देखने को मिला | ऑस्ट्रेलिया ने इस साल पहली बार टी20 चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। ऐसे में यह जानना अहम हो जाता है कि किस गेंदबाज ने इस साल इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा हैरान किया। इस लेख में हम जानेंगे उन तीन के गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने इस साल अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 23 Dec 2021, 3:59 PM IST

frankn_subuga.jpg

1. फ्रैंक सुबुगा ( यूगांडा ) - साल 2021 में सबसे ज्यादा मैडेन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज का नाम फ्रैंक सुबुगा है। 41 वर्षीय ये गेंदबाज युगांडा के तरफ से खेलते हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज ज्यादातर गेंदबाजों पर हावी नजर आते हैं। वैसी परिस्थिति में इस गेंदबाज ने इस साल 14 मैचों में 52 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 15 विकेट चटकाए साथ ही 6 मेडन ओवर डालने वाले साल के नम्बर-1 गेंदबाज बने।

2. दिनेश नकरानी ( यूगांडा ) - युगांडा के मीडियम पेसर गेंदबाज दिनेश इस साल T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। अपनी सटीक लाइन और लेंथ से विरोधी बल्लेबाजों के लिए हमेशा मुश्किल खड़ा कर देने वाले इस गेंदबाज ने इस साल 22 मैच में 35 विकेट चटकाए हैं। 7 रन देकर छह विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दिनेश ने इस साल 74 ओवर डालें जिसमें 374 रन दिए और तीन मेडन भी निकाले हैं।

3. मुस्तफिजुर रहमान ( बांग्लादेश ) - बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए यह साल शानदार रहा है उन्होंने इस साल खेले बीच t20 इंटरनेशनल मैच में 28 विकेट चटकाए 12 रन देकर चार विकेट इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। साल 2021 में रहमान ने 69.3 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 487 रन दिए और साथ मे 3 मेडन ओवर भी निकाले।

इस साल अगर T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों का जिक्र हो तो श्रीलंका के युवा स्पिनर वनिन्दू हसरंगा और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी 36 विकेट लेकर संयुक्त रूप से नंबर एक पर बने हुए हैं। तीसरे स्थान पर युगांडा के स्पिनर दिनेश नाकरानी का नाम है, जिन्होंने इस साल 35 विकेट अपने नाम किए हैं। माल्टा के तरफ से खेलने वाले वासिम अब्बास और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 29 और 28 विकेट लेकर चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज है।