31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के तरफ से टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने वाले टॉप-3 खिलाड़ी,अश्विन नंबर-1 पर

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वर्तमान में दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं ।अपनी धारदार गेंदबाजी से आर अश्विन ने यह साबित किया है कि उनके पास भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विकेट लेने की अचूक क्षमता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला यह उनके टेस्ट कैरियर का 9 वाँ मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड था। नजर डालते हैं भारत के तरफ से टेस्ट में टॉप-3 मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ियों पर-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 7 Dec 2021, 5:17 PM IST

ashwin_417.jpg

अनिल कुंबले के बाद भारतीय टेस्ट टीम के सबसे बड़े मैच विनर के तौर पर अगर कोई खिलाड़ी उभरा है तो वह नाम है रविचंद्रन अश्विन। कानपुर टेस्ट के दौरान अश्विन ने हरभजन सिंह के 417 बिंदु के रिकॉर्ड को तोड़ा था |अश्विन , अनिल कुंबले और कपिल देव के बाद अब भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। पूर्व क्रिकेटर रह चुके संजय बांगर ने आर अश्विन के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा - वर्तमान क्रिकेट में अश्विन ही ऐसे गेंदबाज है जिनके पास मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ने का कुब्बत है।

नजर डालते हैं टॉप-3 खिलाड़ियों पर जिनके नाम भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड है-

1. रविचंद्रन अश्विन ( 9 मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड ) - अश्विन भारत के इकलौते ऐसे टेस्ट क्रिकेटर हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड है। अश्विन ने 81 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 427 विकेट हासिल किए हैं। 59 रन देकर सात विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। टेस्ट क्रिकेट में अश्विन अब तक 30 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुए सीरीज में अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला ।यह उनका 9 वाँ प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड था। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड खब्बू स्पिनर अश्विन के पास है।

2.वीरेंद्र सहवाग ( 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड )-पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनर सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं 104 मैचों के टेस्ट कैरियर में वीरेंद्र सहवाग ने 8586 रन बनाए भारत के तरफ से दो तीन शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग इकलौते बल्लेबाज हैं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 23 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज है अपने कैरियर के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने 5 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता।

3. सचिन तेंदुलकर ( 5 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड )- क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने का रिकॉर्ड है भारत के लिए तेंदुलकर ने इस दौरान तेंदुलकर ने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए। सचिन के नाम पूरे कैरियर में पांच बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में तेंदुलकर तीसरे नंबर पर आते हैं।