
Sports Budget 2023: नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में साल 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया। इस साल खेल बजट में 700 करोड़ से भी ज्यादा की बंपर बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री ने बजट में खेल मंत्रालय को 3397.32 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह पिछले साल के बजट से 723.97 करोड़ रुपये ज्यादा है।
टोक्यो ओलंपिक 2021 और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने इस साल खेल बजट में बढ़ोतरी की है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल सात मेडल जीते थे। वहीं बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 61 मेडल अपने नाम किए थे।
कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने स्पोर्ट्स बजट में भारी कटौती की थी। जिसका असर खिलाड़ियों की व्यवस्था में साफ देखने को मिला था। लेकिन उसके बाद पिछले आम बजट में सरकार ने 305 .58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की थी। साल 2020-21 में खेल बजट 2826.92 करोड़ रुपये का था। 2021-22 में इसमें 230.78 करोड़ रुपये की कटौती की गई थी यानी 2021-22 में खेल बजट 2596.14 करोड़ रुपये का था, जिसे रिवाइज कर 2757.02 करोड़ रुपये का कर दिया गया था।
पिछले साल सपोर्ट बजट में 305.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई। पिछले साल कुल खेल बजट 3062.60 का था। खेलो इंडिया की बात करें तो 2023-24 में इसके लिए 1045 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं इससे पहले 2022-23 में खेलो इंडिया कार्यक्रम में 316 करोड़ 29 लाख रुपये का इजाफा किया गया और इसे बढ़ाकर 974 करोड़ रुपये कर दिया गया था।
2020-21 के बजट में 890.42 करोड़ रुपये दिये गए थे। इसके बाद 2021-22 में खेलो इंडिया के बजट में भी कटौती की गई। इस साल सरकार ने 232.71 करोड़ रुपये की कटौती की। जो घटाकर 657.71 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को मिलने वाले बजट में 36.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल यह बजट 749.43 करोड़ रुपये का हो गया था, जो कि 2023-24 के लिए 785.52 करोड़ रुपये है। 2021-22 में 660.41 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जबकि 2020-21 के बजट अनुमान में आवंटन 500 करोड़ रुपये था।
Published on:
01 Feb 2023 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
