14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल प्रेमियों के लिए रोमांचकारी रविवारः क्रिकेट के अलावा यहां भी भिड़ रहे भारत-पाक, कोहली ने दी शुभकामनाएं

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के ग्रुप स्तर पर लंदन में ही भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है तो आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी यह दोनों टीमें आमने-सामने हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

balram singh

Jun 18, 2017

Virat Kohli

Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हॉकी टीम को पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच के लिए बधाई दी हैं। बता दें कि रविवार को भारत पाकिस्तान से क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर भिड़ेगा।

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के ग्रुप स्तर पर लंदन में ही भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है तो आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी यह दोनों टीमें आमने-सामने हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने देश की हॉकी टीम को अहम मैच से पहले शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मैं अपने देश की हॉकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हालांकि मैंने कभी भी हॉकी नहीं खेली लेकिन वह शानदार खेल रहे हैं इसलिए वह अच्छा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मैंने इंडोर में सिंथेटिक हॉकी गेंदों से खेला है लेकिन मैदानी हॉकी नहीं खेली। मुझे इससे डर लगता है कि कहीं गेंद चेहरे पर न लग जाए। मैं नहीं जनाता कि यब लोग पेनाल्टी कॉर्नर में कैसे खेलते हैं। मुझे ऐसा करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए.”

ये भी पढ़ें

image