5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें VIDEO: वीरेंद्र सहवाग और उनके जुड़वा का ‘वीरुज्ञान’, आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

भारत-इंग्लैंड पुणे वन-डे के दौरान जब सहवाग बताते हैं कि इंग्लैंड ने 350 रन बनाए तो स्वैग इस बात पर अफसोस जाहिर करता है कि उसके सीनियर दोस्त युवराज सिंह और महेंद्रसिंह धोनी इस मैच में फेल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
Virender Sehwag

Virender Sehwag

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बहुत ज्यादा सक्रिय है। उन्होंने अब अपना नया वेब शो शुरु किया है। जिसका नाम ‘वीरूज्ञान’ है।

इस सीरीज को वीरू अपने ‘जुड़वां’ के साथ पेश कर रहे हैं जिसने हरियाणवी रैप अंदाज में भारत-इंग्लैंड वन-डे सीरीज पर चर्चा की। इसमें सहवाग के इस जुड़वां का नाम ‘स्वैग’ हैं। वीरू जहां अपने अंदाज में बात करते दिख रहे हैं, वहीं यह स्वैग हर बात को हरियाणवी रैप में बता रहा है।

भारत-इंग्लैंड पुणे वन-डे के दौरान जब सहवाग बताते हैं कि इंग्लैंड ने 350 रन बनाए तो स्वैग इस बात पर अफसोस जाहिर करता है कि उसके सीनियर दोस्त युवराज सिंह और महेंद्रसिंह धोनी इस मैच में फेल हुए।

सहवाग का यह शो क्रिकेटरों के बीच बहुत हिट साबित हो रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे ‘हेरा फेरी ऑफ क्रिकेट’ बताया। उनके अलावा अनिल कुंबले, युवराज सिंह और दीप दास गुप्ता ने भी इसे शेयर करते हुए बहुत फनी बताया।