12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Boxing Championships : निकहत ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Women's World Boxing Championships : वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। निकहत जरीन दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी हैं। अब भारतीय फैंस की नजरें लवलीना बोरगोहेन पर टिकी हैं, जो 75 किलोग्राम कैटेगरी का फाइनल खेलेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
women-world-boxing-championships-indian-boxer-nikhat-zareen-wins-gold.jpg

निकहत ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड, दूसरी बार बनीं वर्ल्ड चैंपियन।

Women's World Boxing Championships : दिल्ली में खेली जा रही वीमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने लगातार दूसरे दिन तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। शनिवार को जहां नीतू घंघास ने 48 किलो वर्ग में और स्वीटी बूरा ने 81 किग्रा कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं आज 50 किलोग्राम वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन निकहत जरीन ने भारत को तीसरा पदक जिताया है। अब भारतीय फैंस की उम्मीदें लवलीना बोरगोहेन पर टिकी हैं, जो थोड़ी देर में अपना फाइनल मुकाबला खेलने वाली हैं। वह भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिला सकती हैं।

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिल चुका है। निकहत जरीन ने 50 किग्रा भारवर्ग में सोना जीता है। निकहत ने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल मुकाबले में शिकस्त दी है। बता दें कि निकहत जरीन से से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। वह भारतीय उम्मीदों पर खरी उतरीं हैं। उन्होंने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

बता दें कि पहले राउंड में निकहत जरीन ने शानदार शुरुआत की है और न्यूगेन थी ताम को गलती करने के लिए मजबूर कर दिया। पहले राउंड तक जरीन ने 5-0 से बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड के बाद भी निकहत की बढ़त जारी रही। हालांकि, पहले राउंड की तुलना में दूसरे राउंड में दोनों मुक्केबाजों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

अंतत: इस कैटेगिरी में निकहत जरीन की बादशाहत कायम रही और उन्होंने यह मुकाबला अपने नाम करते हुए भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। निकहत की जीत के बाद भारतीय फैंस के बीच खुशी का माहौल है।