5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहलवान साक्षी मलिक ने किया शादी की तारीख का ऐलान, अनोखे अंदाज में किया पेश

गौरतलब है कि रियो ओलंपिक में जाने से पहले साक्षी ने 16 अक्टूबर 2016 को अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादयान के साथ सगाई कर ली थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

balram singh

•

Updated: 28 Mar 2017, 8:56 AM IST

sakshi malik

sakshi malik

रियो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलवाने वाली साक्षी मलिक ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा फेसबुक पर की। बता दें कि साक्षी अपने पहलवान मंगेतर सत्यव्रत से शादी कर रही हैं।

साक्षी ने अपने फेसबुक पेज पर अपने मंगेतर सत्यव्रत के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने अंग्रेजी भाषा में 'save the date 02-04-2017' लिखा है।

गौरतलब है कि रियो ओलंपिक में जाने से पहले साक्षी ने 16 अक्टूबर 2016 को अपने ब्वॉयफ्रेंड सत्यव्रत कादयान के साथ सगाई कर ली थी। साक्षी का कहना है कि सत्यव्रत उनके अच्छे दोस्त हैं, जो कदम-कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हैं।

बता दें कि सत्यवान के अखाड़े में साक्षी और सत्यव्रत पहली बार एक दूसरे से मिले और दोनों के बीच प्यार हुआ। अब इन्होंने जीवनभर साथ रहने का निर्णय कर लिया है। रियो ओलंपिक में जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी से उनका रिश्ता तय हो चुका थी।