12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wrestlers Protest: ‘नौजवान, किसान और पहलवान दुखी हो तो देश खुश नहीं रह सकता’, जंतर-मंतर पहुंचे सचिन पायलट

सचिन पायलट ने पहलवानों से मुलाक़ात की और निष्पक्ष जांच की माग की है। सचिन पायलट ने मीडिया से कहा, '26 दिनों से हमारे देश के गौरव ये नौजवान खिलाड़ी अपनी पीड़ा को लेकर जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। सब लोग इनका समर्थन करते हैं, लेकिन जो न्यायपूर्व कार्रवाई होनी चाहिए उसमें बेवजह विलंब हो रहा है।'  

2 min read
Google source verification
sachin.png

Wrestlers Protest: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवान करीब एक महीने से कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने मानसिक और शारीरक शोषण का आरोप लगाया है। पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी के साथ-साथ डब्ल्यूएफआई पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट पहलवानों से मिलने पहुंचे हैं।

सचिन पायलट ने पहलवानों से मुलाक़ात की और निष्पक्ष जांच की माग की है। इस दौरान पायलट ने मीडिया से भी बातचीत की। सचिन पायलट ने मीडिया से कहा, '26 दिनों से हमारे देश के गौरव ये नौजवान खिलाड़ी अपनी पीड़ा को लेकर जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। सब लोग इनका समर्थन करते हैं, लेकिन जो न्यायपूर्व कार्रवाई होनी चाहिए उसमें बेवजह विलंब हो रहा है। समझ से परे है कि विलंब क्यों हो रहा है और यह बात भी स्पष्ट है कि जब इस देश का नौजवान, किसान और पहलवान दुखी है तो देश खुश नहीं रह सकता।'

सचिन पायलट ने कहा, 'देश के लोग उम्मीद करते हैं कि हमारे नौजवान साथी खिलाड़ी जो देश और दुनिया के पटल पर मेडल जीतकर देश का नाम रौशन करते हैं, उनकी पीड़ा, उनकी वेदना आपको सुनना पड़ेगा। कानून में प्रावधान स्पष्ट हैं। कानून के तहत कार्रवाई हो और हम इतना चाहते हैं कि जो दुख ये लोग झेल रहे हैं, जो पीड़ा इनकी है, जो वेदना इनकी है, इनको सुनकर सरकार और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।'

बता दें पहलवान विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि उनके धरने में बाधा डाली जा रही है। जिसके चलते पहलवानों का गुस्सा सर चढ़कर बोल रहा है। पहलवानों ने इस आंदोलन को अब विश्व स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। पहलवानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अगर बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह अन्य देशों के एथलीटों से संपर्क करेंगे।