5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साक्षी मलिक ने महिला सिपाही के पेट पर मारी लात, बेहोश कर्मी अस्पताल में भर्ती

Wrestlers Protest : डब्‍ल्‍यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नए संसद भवन की ओर कूच कर रहे कुछ पहलवानों को दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान साक्षी मलिक ने एक महिला सिपाही के पेट में लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 May 2023, 1:58 PM IST

wrestlers-protest-sakshi-malik-kicked-woman-police-workers-while-detaining-wrestler-unconscious-police-worker-admitted-to-hospital.jpg

साक्षी मलिक ने महिला सिपाही के पेट पर मारी मारी लात, बेहोश कर्मी अस्पताल में भर्ती।

Wrestlers Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर में भारतीय पहलवान लंबे समय से डब्‍ल्‍यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने मानसिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहलवानों ने आज नए संसद भवन की ओर कूच करने के आह्वान के साथ महिला सम्मान महापंचायत की घोषणा की थी, जिसको रोकने के लिए पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जैसे ही पहलवानों ने संसद भवन की ओर मार्च निकाला तो उनकी दिल्‍ली पुलिस से हाथापाई हुई और पुलिस ने कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया।


हाथापाई के दौरान साक्षी मलिक ने मारी लात

पहलवानों ने अपने समर्थकों के साथ जैसे नए संसद भवन की ओर कूच किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जानकारी मिल रही है कि महिला पहलवान साक्षी मलिक से हिरासत में लेते वक्त हाथापाई हुई। इस दौरान साक्षी मलिक ने एक महिला पुलिस कर्मी के पेट में लात मार दी। इससे पुलिसकर्मी वहीं बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि लात लगने के बाद पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पास ही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहलवान बोले- शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे

वहीं, पहलवानों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन उसी बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को हिरासत में लिया है। पूनिया का आरोप था कि पुलिस के अधिकारी बदतमीजी पर उतर आए हैं।