5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#group marriage गुरुघर में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

21 couples tied the knot in Gurughar- गुरुद्वारा धन धन बाबा दीप शहीद में 16 का आनंद कारज और पांच का वैदिक से हुआ विवाह

less than 1 minute read
Google source verification
#group marriage गुरुघर में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

#group marriage गुरुघर में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

#group marriageपदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा धन धन बाबा दीप शहीद में रविवार को जरूरतमंद परिवारों की 21 बेटियों का सामूहिक विवाह धूमधाम से किया गया। इस गुरुघर में 16 जोड़े आंनद कारज और पांच जोड़े हिन्दू वैदिक परपंरा के अनुरुप सात फेरों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस आयोजन को लेकर सेवादारों को विभिन्न डयूटियां दी गई है। गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सर्व धर्म 21लड़कियों के सामूहिक विवाह की खुशी में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब किया गया। इस दौरान मेजर अनीता सिंह, बाबा हरजीत सिंह, गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह लाडा, विनोद सेठी, प्रेम चुघ आदि साक्षी बने। इससे पहले कीर्तन दरबार में हजूरी रागी जबरतोड़ सिंह कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया। उन्होंने जाग रे मन जागनहारे, बिन हर अवर न आवस कामा झूठा मोह मिथिया पसारे... शब्द गायन करते हुए जहां परोपकार के कार्यों की को इंसानियत का धर्म बताया।
गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार तेजेन्द्रपालसिंह टिम्मा ने बताया कि सुबह दस बजे से ही गुरुघर में बारात आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे विवाह करने आए दूल्हा और दूल्हनों ने गुरुघर में आकर माथा टेका फिर सौलह जोड़ो को आनंद कारज और पांच जोड़ों को वैदिक प्रक्रिया से शादी की रस्म अदायगी कराई गई।
इस सामूहिक विवाह के दौरान नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के दौरान घरेलू सामान और फर्नीचर भी दान में दिया गया। प्रत्येक जो़ड़े को डबलबैड, मेज-कुर्सी, बर्तन, गर्म और ठंडे बिस्तर, दूल्हन और दूल्हे के कपड़े, क्राॅकरी आदि का सामान भेंट स्वरूप दिया गया। वहीं बारातियों और घरातियों के लिए खूब खातिरदारी की गई। इधर, इस आयोजन के लिए महिलाओं ने बर्तन धोने से लेकर दूल्हनों को तैयार करने के लिए अपनी भूमिका निभाई।