15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2025: राजस्थान की इन 4 महिलाओं को लाल किले पर मिलेगा सम्मान, मिला स्पेशल गेस्ट का इनविटेशन

VJJ Program: इन महिलाओं को उनके गांव में किए गए विकास कार्यों, महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने जैसे योगदान के लिए चुना है।

less than 1 minute read
Google source verification

शकुंतला, श्रीगंगानगर (फोटो: सोशल मीडिया)

Rajasthan News: राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से जुड़ी 4 महिला सरपंचों को इस बार 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया है। ये महिलाएं भारत सरकार की ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2.0’ के लिए सम्मानित की जाएंगी। दरअसल ये कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों के विकास और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है।

इन महिलाओं का होगा सम्मान

  1. गीता कंवर, जैसलमेर
  2. भरतराम, बाड़मेर
  3. शकुंतला, श्रीगंगानगर
  4. संजना, बीकानेर

इन महिलाओं को उनके गांव में किए गए विकास कार्यों, महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने जैसे योगदान के लिए चुना है।

BSF ने की खास व्यवस्था

बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) इन महिलाओं को दिल्ली लाने और वहां उनकी आवभगत की पूरी तैयारी कर रही है। ये महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में समारोह में हिस्सा लेंगी।

PM से मिलने की उम्मीद

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इन महिलाओं से मुलाकात कर सकते हैं। इससे उनके उत्साह और आत्मविश्वास में और बढ़ोतरी होगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग