इनके पास से 2 किलो 183 ग्राम हैरोइन, 7 पिस्टल, 6 विदेशी ग्लॉक पिस्टल, 1 जिगाना पिस्टल, 13 मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जब्त हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इनका इस्तेमाल तस्करी और अपराधों में किया जा रहा था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।