16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाथांवाला हैडवक्र्स परिसर में 500 पौधे लगाए

कार्यक्रम में मियावाकी पद्धति से पांच सौ से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए

less than 1 minute read
Google source verification
  • श्रीगंगानगर.पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को नाथांवाला हैडवक्र्स परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत आरयूआईडीपी और एलएण्डटी की ओर से किया गया। सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई और कनिष्ठ अभियंता सरोज पंवार ने कार्यक्रम की अगुवाई की। कार्यक्रम में मियावाकी पद्धति से पांच सौ से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

विद्यार्थियों ने निभाई जिम्मेदार

  • पौधरोपण कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक मालूराम भांभू कॉलेज श्रीगंगानगर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने पौधों को रोपने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.अजीत सोमानी, डॉ.धीरज, एलएण्डटी के प्रतिनिधि अंबु सेलवन,मीत, अतुल सहित कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग