
लॉरेंस गैंग के लिए काम करने वाले सहयोगी को स्ट्रेचर पर ले जाती पुलिस
lawrence Gang Member Shot By Police: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में आज तड़के बड़ी वारदात हुई है। पुलिस दल और गैंगस्टर्स के बीच जमकर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में गैंगस्टर पुलिस की गोली का शिकार हुआ है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वह लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लॉरेंस और उसके गुर्गे राजस्थान में लगातार कारोबार और राजनीति से जुड़े लोगों को रंगदारी के लिए धमका रहे हैं। आज तड़के हुई यह घटना सूरतगढ़ बाईपास पुल पर नाकाबंदी के दौरान आज तड़के तीन बजे हुई बताई गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर संजय, उर्फ चद्दर उर्फ संजू अपने कुछ साथियों के साथ वारदात की फिराक में निकला है। पुलिस ने नाकाबंदी की तो पता चला कि संजू अलग बाइक पर अकेला सवार है। उसे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाएं पैर की जांघ में गोली लग गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में कर लिया।
पुलिस के अनुसार वह कुख्यात लॉरेंस गैंग के लिए काम करता है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी उस पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। घायल बदमाश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ सहित डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी हरी शंकर, एएसपी रघुवीर शर्मा और डीएसपी विष्णु खत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल बदमाश गैंग का सक्रिय सदस्य है और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस बदमाश के नेटवर्क को खंगालने और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
Published on:
16 Apr 2026 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
