14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद मिनटों में खाक हुआ कारोबार: मुख्य बाजार में धधकी आग से स्कूटी शोरूम बना राख का ढेर

Massive Fire Broke Out In Scooty Showroom: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि मौके पर केवल एक दमकल होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आईं।

2 min read
Google source verification
Showroom FIre

शोरूम में लगी आग की फोटो: पत्रिका

Anupgarh Fire News: अनूपगढ़ शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस हादसे में करीब तीन दर्जन नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटियां, सर्विस के लिए आई पुरानी स्कूटियां, बैटरियां, मोटरसाइकिल, एक्टिवा और दुकान का पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

सुबह साढ़े 5 बजे दिखा धुआं

घटना सुबह लगभग साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। एएसआई फूलचंद धायल ने सबसे पहले शोरूम से धुआं निकलते देखा और तुरंत दुकान मालिक पवन फुटेला को सूचना दी। सूचना मिलते ही फुटेला मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया।

शटर खुलते ही भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही शटर खोला गया, अंदर लगे कांच टूट गए और आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। महज 2 से 3 मिनट में आग पूरे शोरूम में फैल गई। अंदर खड़ी स्कूटियां और अन्य सामान तेज लपटों में घिर गए। आग इतनी तेजी से फैली कि सामान को बाहर निकालने का मौका भी नहीं मिल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि मौके पर केवल एक दमकल होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आईं। फायरमैन को बार-बार पानी भरकर आग बुझाने के प्रयास करने पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ऊपरी मंजिल से वृद्ध दंपति को निकाला

जिस शोरूम में आग लगी, उसके ऊपर एक वृद्ध दंपति रह रहे थे। एहतियात के तौर पर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब दो घंटे तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे, लेकिन आग पूरी तरह से बुझने में समय लगा।

30-35 लाख रुपए का हुआ नुकसान

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग और व्यापारी एकत्र हो गए। दुकान मालिक पवन फुटेला ने इस हादसे में 30 से 35 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग