
श्रीकरणपुर. गांव 29 एच में बरामद शराब की भट्ठी के साथ आबकारी अधिकारी व जाब्ता।
श्रीकरणपुर. आबकारी विभाग की ओर से रविवार को गांव 29 एच एरिया में दबिश दी गई। इस दौरान वहां पर 52 लीटर हथकढ़ शराब जब्त करने के साथ 800 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गया। अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।प्रहराधिकारी विनोद कुमार सहू ने बताया कि गांव 29 एच एरिया में शराब माफिया सक्रिय होने की सूचना आ रही थी। योजना बनाकर मामले में वहां कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव के निकट एच माइनर नहर के किनारे मिला 800 लीटर लाहन नष्ट किया गया। वहीं, एक जगह चालू भट्ठी के साथ 52 लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद की गई। हालांकि, कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग गया। प्रहराधिकारी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रहराधिकारी के साथ सिपाही राजपाल लखेसर, बजरंग लाल, दीपक कुमार व पवन यादव आदि जाब्ता साथ रहा।
Published on:
03 Mar 2024 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
