10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोखाधड़ी कर बहनों के हिस्से की कृषि भूमि हड़प लेने के आरोप का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने जांच शुरू कर की
less than 1 minute read
Google source verification
धोखाधड़ी कर बहनों के हिस्से की कृषि भूमि हड़प लेने के आरोप का मुकदमा दर्ज

प्रतीकात्मक फोटो

सादुलशहर. बहनों के हिस्से की पैतृक कृषि भूमि धोखाधड़ी कर हड़प लेने के आरोप का मुकदमा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जरिए इस्तगासा दो भाईयों के विरुद्ध दर्ज किया है। पुलिस थाना अधिकारी सुमेर सिंह इंदा ने बताया कि संतोष पुत्री चन्द्रभान पत्नी लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण, निवासी शिव कॉलोनी, श्रीगंगानगर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसके पिता चन्द्रभान पुत्र उदमीराम ब्राह्मण, निवासी सादुलशहर के नाम चक 14 केआरडब्ल्यू में कृषि भूमि है। उसके पिता चन्द्रभान की 4 दिसम्बर, 2016 को मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि उसके पिता की मृत्यु के बाद भाई पृथ्वीराज व दुलीचन्द ने उसे व उसकी बहन गायत्री को कहा कि तहसील सादुलशहर में चलना है। पिता की नहरी कृषि भूमि हम पांच वारिसों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए तुम्हारे हस्ताक्षर होने हैं। आरोप है कि दोनों भाईयों ने अरायजनवीस के पास पहले से लिखे हुए कागजों पर बिना उसे व उसकी बहन को पढ़ाये हस्ताक्षर करवा लिए व कहा कि कुछ ही दिनों में पिता की जमीन सभी सदस्यों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी व राजस्व रिकॉर्ड में जमीन दर्ज होने के बाद तुम्हें जमीन के कागजात दे दिए जाएंगे। दोनों भाईयों ने उसे व उसकी बहन गायत्री के साथ धोखाधड़ी कर पूरी जमीन अपने नाम करवा ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि परिवादिया संतोष की ओर से अधिवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने सक्षम न्यायालय में इस आशय का इस्तगासा पेश किया था।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग