13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायांवाली बाईपास पर हादसा, दो बाइक सवार घायल

- बोलेरो चालक ने बाइक को बुरी तरह कुचला

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर. सूरतगढ़ थर्मल क्षेत्र में रायांवाली गांव के नजदीक थर्मल बाईपास पर बाइक बोलेरो की टक्कर में दो जने घायल हो गये। बाइक को बोलेरो चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम 6 बजकर 15 मिनट के करीब बाइक से थर्मल से सूरतगढ़ जा रहे दो युवकों की थर्मल बाईपास पर फरीदसर चौराहे के नजदीक सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। दुर्घटना में सोहनलाल ( 37 वर्ष ) पुत्र बीरबल राम और करण ( 23 वर्ष ) घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर थर्मल की एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।