6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

कार्यवाहक प्रधानाचार्य,पीटीआइ व हिंदी अध्यापिका पर होगी कार्रवाई

-रावला क्षेत्र के गांव चार केपीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रकरण-विद्यालय की जांच में कमियां मिलने पर अब होगी विस्तृत जांच

Google source verification

-रावला क्षेत्र के गांव चार केपीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रकरण
कार्यवाहक प्रधानाचार्य,पीटीआइ व हिंदी अध्यापिका पर होगी कार्रवाई
-विद्यालय की जांच में कमियां मिलने पर अब होगी विस्तृत जांच
श्रीगंगानगर. रावलामंडी क्षेत्र के गांव चार केपीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य,शारीरिक शिक्षक और एक अध्यापिका के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते एक बार इन तीनों को विद्यालय से हटाने की कार्रवाई की गई है। डीइओ माध्यमिक ने एक कमेटी गठित कर इन तीनों के खिलाफ विस्तृत जांच करवाने का निर्णय किया है।उल्लेखनीय है कि ्रघड़साना के सीबीइओ गुरचरण सिंह व तहसीलदार पृथ्वी सिंह मौर्य ने इस प्रकरण की जांच की। जांच रिपोर्ट डीइओ माध्यमिक को मिल चुकी है। इसमें विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन,शारीरिक शिक्षक रामकुमार व अध्यापिका मनोहरी देवी को इस विद्यालय से एपीओ करने की अनुशंसी की गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर और डीइओ की निरीक्षण रिपोर्ट में मिली कमियों के आधार पर डीइओ ने इन तीनों शिक्षकों के खिलाफ माध्यमिक निदेशक बीकानेर को कार्रवाई करने के लिए लिखा है। विभाग के अनुसार इन तीनों का एपीओ होना तय माना जा रहा है।

393 विद्यार्थी,विद्यालय में 14 का स्टाफ
चार केपीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 393 विद्यार्थी है और विद्यालय में 18 पद स्वीकृत हैं। प्रधानाचार्य,उप प्रधानाचार्य व एल-2 अंग्रेजी विषय और एक सहायक कर्मचारी का पद रिक्त है। वर्तमान में 14 का स्टाफ कार्यरत है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य,पीटीआइ व हिंदी की शिक्षिका के बीच पिछले कुछ माह से विवाद चल रहा है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी विपरीत प्रभावित पड़ रहा है।

शिक्षा विभाग ने लिया गंभीरता से
जांच में यह भी साबित हुआ है कि पीटीआइ रामकुमार ने ग्रामीणों को भडक़ाकर बुधवार को विद्यालय के तालबंदी करवा दी। मौके पर तहसीलदार व सीबीइओ ने जांच की तो पीटीआइ की भूमिका संदिग्ध पाई गई। साथ ही पीटीआई व एक अध्यापिका मनोहरी देवी बिना सूचना विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई। इसको भी विभाग ने गंभीरता से लिया है।

जांच में मिली थी कमियां
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गिरजेशकांत शर्मा ने मंगलवार को शाला संबंलन के तहत विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में विद्यालय में कई कमियां पाई गई। इसमें विद्यालय में पोषाहार का रिकॉर्ड संधारण किया हुआ नहीं मिला। विद्यार्थियों की कार्य पुस्तिका की नियमित रूप से जांच नहीं करने,गृह कार्य में भी लापरवाही सहित कई कमियां पाई गई। इस पर डीइओ ने इस विद्यालय की विस्तृत जांच करवाने का निर्णय किया। पोषाहार प्रभारी अध्यापिका मनोहरी देवी है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामकुमार ने छह माह और अध्यापिका मनोहर देवी ने एक वर्ष से कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुमन की ओर से प्रताडि़त करने की शिकायत की। साथ ही पीटीआइ व पोषाहार प्रभारी शिक्षका ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर विभिन्न आरोप लगाते हुए सेवा से त्याग पत्र दे दिया। वहीं,पीटीआइ रामकुमार व अध्यापिका मनोहरी देवी पति-पत्नी है। सीबीइओ घड़साना गुरचरण सिंह के अनुसार जांच में यह बात भी सामने आई है कि पीटीआइ रामकुमार ने बिना निविदा 25 हजार रुपए के स्थान पर करीब 36 हजार रुपए की खेल सामग्री क्रय कर ली। वह कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर बिल पास करने के लिए दबाव बना रहा था।

——–
रावला क्षेत्र के गांव चार केपीडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रकरण कार्यवाहक प्रधानाचार्य,पीटीआइ व हिंदी अध्यापिका पर होगी कार्रवाई रावला क्षेत्र के गांव चार केपीडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्य व शारीरिक शिक्षक व एक अध्यापिका की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक को रिपोर्ट भेजी गई है।
-गिरजेशकांत शर्मा, डीइओ, माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय,श्रीगंगानगर।