8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटवारी और गिरदावर के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश

- जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट में की जनसुनवाई

2 min read
Google source verification
jan sunvai

jan sunvai

- जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट में की जनसुनवाई
श्रीगंगानगर।

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने गुरुवार को कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में जन सुनवाई कर कई परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस जनसुनवाई में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिए।बैठक में प्रदेश जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्य डॉ. बृजमोहन सहारण भी मौजूद थे।

गंगनहर में पानी की मात्रा और घटी

एक किसान की जनसुनवाई करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि चकबंदी के लिए सूरतगढ़ क्षेत्र में मशीनों से सर्वे का कार्य चल रहा है। विधानसभा सत्र के चलने के कारण जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक टाल दी गई थी। बैठक में देरी से आने पर जिला कलक्टर ने संंबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई। ज्यादातर प्रकरण अतिक्रमण, सिंचाई, सड़क निर्माण आदि से जुड़े थे।

Video : बॉर्डर होमगार्ड भर्ती में अनियमितता पर रोष जताया

परेशान कर रहे हैं पटवारी और गिरदावर

सात एपीएम (अनूपगढ़) के लक्ष्मणसिंह ने परिवाद देकर बताया कि उसे 6 ए के तहत साढ़े 24 बीघा भूमि आवंटित हुई है। संंबंधित पटवारी और गिरदावर मिलकर उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं। इस पर जिला कलक्टर ने तत्काल फोन के जरिए एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। गांव सत्तासर के मानसिंह ने अपनी कृषि भूमि की पैमाइश करवाने का आग्रह किया। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि उसकी भूमि की दो बार पैमाइश की जा चुकी है।

एंबुलेंस सेवाएं वेंटीलेटर पर

इस पर जिला कलक्टर ने कमेटी गठित कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सूरतगढ़ से आए एक किसान के कृषि भूमि कमांड करने के परिवाद पर जिला कलक्टर ने कहा कि यह मामला नीतिगत निर्णय है। इसके लिए उसे सिंचाई विभाग के मुख्य सचिव अथवा संबंधित मंत्री के यहां अपील करनी होगी।